लंदन-दिल्‍ली नहीं, अब पटना में देखिए सचिन-धोनी और बापू से लेकर लता तक की मोम की मूर्ति, जानें टिकट रेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सच्चिदानन्द/पटना. बिहारवासियों को अब मोम म्यूजियम देखने के लिए लंदन, मुंबई और दिल्ली जाने की जरूरत नहीं है. लंदन की मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम जैसा म्यूजियम राजधानी पटना के छज्जूबाग स्थित अंबुजा निओटिआ ग्रुप के सिटी सेंटर मॉल में बनकर तैयार हो गया है. इसके अब आम लोगों के लिए खोल दिया गया है. अंबुजा निओटीआ ग्रुप की एक पहल से बने इस म्यूजियम में बिहार सहित देश के प्रसिद्ध महापुरुषों, वैज्ञानिकों, राजनीतिज्ञों, शास्त्रीय गायकों और खिलाड़ियों की प्रतिमाएं हैं, जिसे देखने पर लगेगा कि वो बोल उठेंगी. अंबुजा निओटीआ ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट रमेश पांडे ने बताया कि इसमें 40 मिनट का एक शो होगा, जिसमें 15 लोगों के एक ग्रुप को पूरे म्यूजियम का भ्रमण कराया जाएगा.

बीएमडब्ल्यू यानी बिहार वैक्स म्यूजियम तीन फ्लोर में है. तीनों तल को अलग-अलग थीम पर बनाया गया है. पहले फ्लोर को पार्टी थीम पर बनाया गया है, जिसमें क्रिकेट, बॉलीवुड और हॉलीवुड के हस्तियों की आदमकद प्रतिमा लगाई गई हैं. पहले तल पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर, सोनाक्षी सिन्हा, दलेर मेहंदी, माइकल जैक्सन, डेनियल क्रेग, टॉम क्रूज, अभिनेत्री एंजोलीना जॉली, निकोल किडमैन और ब्रेड पिट के मोम के पुतले हैं.

दूसरे और तीसरे तल पर भी है बहुत कुछ
दूसरे तल को लीजेंड्स की थीम पर बनाया गया है, जहां महात्मा गांधी, जय प्रकाश नारायण, राष्ट्रकवि दिनकर, उस्ताद बिस्मिल्ला खां, लता मंगेशकर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, बाबू जगजीवन राम, वशिष्ठ नारायण सिंह और सुपर 30 वाले आनंद सर का पुतला है. तीसरे तल को बिहार के ऐतिहासिक लीजेंड्स के तौर पर विकसित किया गया है, जहां बिहार के अर्थशास्त्री चाणक्य, सम्राट अशोक, अम्रपाली, गौतम बुद्ध, महान गणितज्ञ आर्यभट्ट, चंद्रगुप्त मौर्य, शेरशाह सूरी, गुरु गोविंद सिंह, बाबू कुंवर सिंह और भगवान महावीर के पुतले हैं.

आपके शहर से (पटना)

देने होंगे इतने रुपए
अंबुजा निओटीआ ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट रमेश पांडे ने बताया कि फिलहाल म्यूजियम में घूमने के लिए ऑनलाइन बुकिंग चल रही है, जो पेटीएम इनसाइडर से हो रही है. तीन तलों में फैले इस संग्रहालय में लोग महापुरुषों, वैज्ञानिकों, राजनीतिज्ञों, खिलाड़ियों समेत अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों की मोम की बनी प्रतिमाओं को देख सकेंगे और उनके बारे में जानकारी के ले सकेंगे. साथ ही तस्वीरें भी खिंचवा सकते हैं. म्यूजियम खुलने का समय सुबह 11 से रात के साढ़े सात बजे तक होगा. म्यूजियम घूमने के लिए आपको 150 रुपये प्रति व्यक्ति का टिकट लेना होगा.

Tags: Bihar News, Mahendra Singh Dhoni, PATNA NEWS, Sachin tendulkar

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें