
कानपुरः यूं तो आपने लोगों को बाइक और कार से स्टंट करते हुए खूब देखा होगा और आजकल सोशल मीडिया पर भी कई लोगों के बाइक और कार के स्टंट करते हुए वीडियो सामने आते हैं. जिसके बाद पुलिस द्वारा स्टंट करने वाले लोगों के ऊपर कार्रवाई करने के भी मामले सामने आते हैं. लेकिन कानपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां एक व्यक्ति इलेक्ट्रिक रिक्शा से स्टंट करता हुआ दिख रहा है.
यह मामला कानपुर महानगर के बिधनू थाना क्षेत्र का है. वीडियो में आप देख सकते हैं. किस प्रकार से युवक इलेक्ट्रिक रिक्शे से स्टंट कर रहा है. इतना ही नहीं रिक्शे में एक युवक और बैठा हुआ है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही ट्रेंड करने लगा. जिसके बाद अलग-अलग सोशल मीडिया टि्वटर फेसबुक में बड़ी संख्या में लोग इस वीडियो को शेयर करने लगे. कानपुर पुलिस ने भी इसका संज्ञान लिया और वीडियो की जांच करने के आदेश जारी कर दिए गए. यह वीडियो रमईपुर जहानाबाद मार्ग के मंझावन चौकी क्षेत्र के हाजीपुर गांव का बताया जा रहा है.
चालक समेत रिक्शा की तलाश शुरू कर दी
कानपुर की डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने बताया कि जब वीडियो संज्ञान में लिया गया. चालक समेत रिक्शा की तलाश शुरू कर दी गई है. जल्द ही कार्रवाई की जाएगी, वहीं कानपुर पुलिस द्वारा लगातार स्टंट करने वाले लोगों के ऊपर कार्रवाई की जा रही है. कुछ दिन पहले गंगा बैराज पर भी बाइक से स्टंट करने वाले कई स्टंट बाज के ऊपर कार्रवाई की गई थी. इसके साथ ही कानपुर में कई कार से स्टंट करने वाले लोगों के ऊपर भी कार्रवाई की गई है. कानपुर पुलिस द्वारा नंबर भी जारी किया गया था. जिस पर लोग स्टंट करने वाले लोगों के वीडियो और फोटो भेज सकते थे. जिसके बाद उनके आधार पर उनके ऊपर कार्रवाई करने की बात सामने आई थी.
.
FIRST PUBLISHED : May 26, 2023, 09:34 IST








