अब कानपुर एयरपोर्ट से रात में भी भर सकेंगे उड़ान, CM योगी आज देंगे नए टर्मिनल की सौगात, जानें खासियत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

6,248 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनी नई टर्मिनल बिल्डिंग में रात में भी उड़ान भर सकेंगे विमान
अति व्यस्त समय के दौरान एक साथ 300 यात्रियों के आवागमन की व्यवस्था
यह टर्मिनल बिल्डिंग एक चार सितारा होटल वाली सुविधाओं से लैस होगी

कानपुर. कानपुर के चकेरी के मवैया स्थित एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की नई टर्मिनल बिल्डिंग को अंतिम रूप दे दिया गया है, जिसका शुभारंभ 26 मई को होने जा रहा है. खुद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सीएम योगी आदित्यनाथ इस टर्मिनल बिल्डिंग को लोकार्पित करने कानपुर आ रहे हैं.

कानपुर का प्रशासन और एयरपोर्ट प्रबंधन अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने में जुटा हुआ है. यह एयरपोर्ट इसलिए और भी खास है, क्योंकि यहां अब विमान रात में भी उड़ सकेंगे. खुद सीएम ने चुनावी सभा में इसी माह नए एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम की बात कही थी. अब उम्मीद है कि इस टर्मिनल पर कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी और कई विमान कम्पनियां यहां से आने वाले समय में सेवा प्रदान करते हुए भी दिखेंगी.

करीब 143 करोड़ रुपए की लागत से बना है टर्मिनल
6,248 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनी नई टर्मिनल बिल्डिंग में अति व्यस्त समय के दौरान एक साथ 300 यात्रियों के आवागमन की व्यवस्था होगी. सभी अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस इस टर्मिनल में 8 चेक इन काउंटर और यात्रियों के सामान के लिए कन्वेयर बेल्ट होंगी. इसके बाहर करीब 150 कारों को पार्क करने के लिए एक पार्किंग एरिया भी बनाया गया है. यह टर्मिनल बिल्डिंग एक चार सितारा होटल वाली सुविधाओं से लैस होगी. टर्मिनल के अग्र भाग में स्थानीय कला और विरासत का प्रतिबिंब दर्शाया गया है, जो कि कानपुर के विख्यात जेके मंदिर, ऐतिहासिक बिठूर और मानसून टेंपल से प्रेरित है. साल 2019 में भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण ने हवाई यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कानपुर हवाई अड्डे पर नागरिक सुविधाओं के विकास की परियोजना शुरू की थी. इसमें करीब 143 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न यात्री सुविधाओं को विश्व स्तरीय बनाया गया है. समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आएंगे. टर्मिनल बिल्डिंग में ही भव्य आयोजन की तैयारी की गई है.

आपके शहर से (कानपुर)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

दिन-रात उड़ान भरेंगे विमान
कानपुर एयरपोर्ट की नई बिल्डिंग के 26 मई को उद्घाटन के बाद से दिन-रात दोनों समय विमान उड़ान भर सकेंगे. एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक नई बिल्डिंग में ग्लोसाइन बोर्ड की व्यवस्था है, जो 500 मीटर दूर से ही दिखाई देगा. ग्लोसाइन बोर्ड, लाइटिंग और फौव्वारे की टेस्टिंग की जा चुकी है. कानपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के 2800 मीटर रनवे पर एक किलोमीटर तक एप्रोच लाइट लगाई गई है. एप्रोच लाइट लग जाने के बाद घने अंधेरे और कोहरे में भी एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग आसानी से हो सकेगी. कानपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल बनाने में कुल खर्च 143 करोड़ रुपए आया है.

Tags: CM Yogi Adityanath, Kanpur news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें