मुजफ्फरपुर के ‘सीरियल किलर’ ने किया चौंकाने वाला खुलासा, 7 दिन में 3 नाइट गार्ड का किया था मर्डर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

गिरफ्तार हुआ मुजफ्फरपुर में नाइट गार्ड का सीरियल किलर.
साइको किलर ने एक सप्ताह में 3 नाइट गार्ड की हत्या की थी.

रिपोर्ट- प्रियांक सौरभ
मुजफ्फरपुर.
मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में सिलसिलेवार तरीके से तीन नाइट गार्ड की हत्या और चौथे पर जानलेवा हमला करने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा है. पुलिस की विशेष टीम ने सीरियल किलर को शिवचंद्र पासवान उर्फ भालवा उर्फ भाला को गिरफ्तार किया है. मुजफ्फरपुर के एसएसपी राकेश कुमार ने मीडिया को गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए हत्यारे द्वारा बताई गई हत्या की वजह भी साझा की.

मुजफ्फरपुर के एसएसपी राकेश कुमार ने प्रेस वार्ता के बताया कि अहियापुर थाना क्षेत्र में बीते 30 अप्रैल 1 मई और 8 मई को एक ही तरीके से अलग अलग जगहों पर सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी गई थी. वहीं एक और सुरक्षाकर्मी पर जानलेवा हमला किया गया था. इस घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया था.

टीम ने सफलतापूर्वक कार्य करते हुए अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगंबरपुर से शातिर बदमाश शिवचन्द्र पासवान उर्फ भालवा उर्फ भाला को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने जब भालवा से गहन रूप से पूछताछ की तो उसने सभी मामलों में अपनी संलिप्ता भी स्वीकार ली. साथ ही घटना में प्रयुक्त दो सरिया, लकड़ी का बैट एवं मृतकों के मोबाइल भी पुलिस ने भालवा के घर से बरामद कर लिए हैं.

आपके शहर से (पटना)

जानकारी देते हुए एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि वह लूटपाट और मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देता था, लेकिन घटना के दौरान पहचान की डर से हत्या कर देता था. बता दें कि सीरियल किलर ने पहली घटना को 30 अप्रैल की रात को अंजाम दिया था. तब अहियापुर थाना क्षेत्र के संगम घाट के निकट एक प्राइवेट प्रॉपर्टी की रखवाली कर रहे गार्ड सुरेश पासवान की हत्या कर दी गई थी.

इस हत्या के बाद दूसरी घटना 1 मई को हुई, जिसमें किलर ने अहियापुर शास्त्रीनगर इलाके में मुस्तफा अंसारी की हत्या कर दी, वहीं, उसी से महज 200 मीटर की दूरी पर एक अन्य गार्ड मोहम्मद दुलारे पर भी जानलेवा हमला किया. इसके बाद किलर ने तीसरी हत्या 8 मई को अयाचीग्राम में की, वहां गौशाला के गार्ड शंकर पासवान की हत्या कर दी गई थी.

Tags: Muzaffarpur news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें