Varanasi: अब घर बैठे यात्री बुक कर सकेंगे ई- बसों में सीट, जानिए इस 'App' की खासियत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



रिपोर्ट- अभिषेक जायसवाल

वाराणसी. यूपी के वाराणसी (Varanasi) में एक जगह से दूसरे जगह पर जाने के लिए शहर में ई बसों को चलाया जा रहा है. ई-बसों का सफर करने वालों के लिए अब इससे सफर करना और भी आसान होगा. इसके लिए वीसीटीएसएल एक वेबसाइट के साथ ऐप भी तैयार करा रहा है. दिल्ली के एक निजी कंपनी को इसका जिम्मा दिया गया है. इस ऐप और वेबसाइट पर ई- बसों की बुकिंग के साथ उसका टाइम शेड्यूल भी दिखेगा.

इसके अलावा यूपीआई (UPI) से भी भुगतान की सुविधा ग्राहकों को दी जाएगी. इतना ही नहीं इस वेबसाइट और ऐप के जरिए लोग घर बैठे ही अपने सफर के लिए बुकिंग करा सकतें है. बताते चलें कि वाराणसी शहर में सुबह 4 बजे से रात 9 बजे तक अलग- अलग रूटों पर ई बसें चलती है. अब इन बसों का पूरा शेड्यूल इसी वेबसाइट और ऐप के जरिए लोगों को मिलेगा.

जल्द शुरू होगी ये सुविधा
वीसीटीएसएल के एमडी गौरव वर्मा ने बताया पूरे शहर में 50 ई- बसें चलाई जाती है. इनकी सारी जानकारी अब ऑनलाइन होगी और लोग बुकिंग भी एप के जरिए करा सकतें है. जल्द ही ये सुविधा वाराणसी के लोगों को मिलने लगेगी. बता दें कि लोगों को बेहतर सुविधा मिलें इसके लिए ये कदम उठाया जा रहा है.

जल्द चलेगीं 50 और बसें
इस सुविधा के शुरू होने के साथ ही वाराणसी में अलग- अलग रूटों पर 50 और ई बसें भी चलाई जाएंगी. जल्द ही ये बसों का संचालन शुरू हो जाएगा.

 

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें