PSC Result 2022 : यूपीएससी 2022 में उत्तर प्रदेश के युवाओं का प्रदर्शन शानदार रहा है. प्रदेश के युवाओं ने अपनी मेधा के दम पर कामयाबी की नई इबारत लिखी है. मूल रूप से प्रयागराज स्मृति मिश्रा ने चौथी रैंक हासिल की है. वह बरेली में रहती हैं. इसके अलावा भी यूपी के कई युवाओं ने कामयाबी हासिल की है. इनमें से ही एक हैं अनुभव सिंह. वह यूपीएससी में चार बार असफल रहे. अनुभव बार बार रिजेक्ट होते रहे लेकिन प्रयास नहीं छोड़ा. उन्होंने इस बात को साकार किया कि कोई लक्ष्य बड़ा नहीं, हारा वही जो लड़ा नहीं. आखिरकार पांचवें प्रयास में वह यूपीएससी में सेलेक्ट हुए. अनुभव की यूपीएससी में 34वीं रैंक आई है. उनकी पत्नी पहले से ही आईएएस हैं. वह 2019 में सेलेक्ट हुई थीं. उनकी 22वीं रैंक थी. इस वक्त वह फिरोजाबाद में सीडीओ हैं.
पढ़ाई के अलावा बैडमिंटन खेलने और वर्ल्ड सिनेमा देखने के शौकीन लखनऊ के अनुभव सिंह नेशनल पॉल ग्रेजुएट कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं. उन्होंने डीयू के शहीद भगत सिंह कॉलेज से पॉलिटिकल सांइस में बीए ऑनर्स किया है. इसके बाद जामिया से एमए किया.
मेरठ के शुभम कुमार की 41वीं रैंक
आपके शहर से (लखनऊ)

यूपीः धार्मिक स्थलों पर फिर लगाए जा रहे लाउडस्पीकर, सीएम योगी बोले-तुरंत हटाओ

UPSC Results 2022: IPS बनने की थी जिद्द, 36 लाख की नौकरी छोड़ी, तीन बार फेल, चौथी बार में सफल

मशहूर शायर मुनव्वर राणा की तबीयत बिगड़ी, हार्ट में दिक्कत के बाद ICU में एडमिट, हालत नाजुक

नए संसद भवन पर मायावती का केंद्र को समर्थन, विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- मुर्मू के खिलाफ क्यों लड़े चुनाव?

यूपीएससी टॉपर्स ने दिए ऐसे टिप्स, 90% लोगों को नहीं होंगे मालूम, फॉलो कर लिया तो सेलेक्शन पक्का

UP के बिजली उपभोक्ताओं से जुड़ी बड़ी राहत, नई दरों में नही हुई कोई बढ़ोत्तरी

Lucknow Weather Update: लखनऊ में तेज बारिश से लोगों को मिली राहत, अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम

1 साल में तीन-तीन DGP फिर भी खाली है UP पुुलिस के ‘मुखिया’ का सरकारी बंगला, जानें वजह

Lucknow News: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आज होगा उद्घाटन, लखनऊ के इन रूट से बचकर निकलें

बाराबंकी में ‘पनीर मोमोज’ ग्राहकों की पहली पसंद, कई वैरायटी और बहुत कुछ… जान लीजिए दुकान का पता

UP MLC Election: हार तय होने के बाद भी अखिलेश यादव ने क्यों उतारा प्रत्याशी?, ये है खास रणनीति
मेरठ के शुभम कुमार ने यूपीएससी 2022 में 41वीं रैंक हासिल की है. 10वीं क्लास में उनके सिर्फ 58 फीसदी मार्क्स थे. हालांकि 12वीं में 67 फीसदी मार्क्स थे. इसके बावजूद उनके ऊपर औसत छात्र का ठप्पा लग गया था. उनके पिता किसान और मां गृहणी हैं. यूपीएससी की तैयारी के लिए घर से पूरा सपोर्ट मिला. हालांकि कोचिंग के लिए अधिक संसाधन नहीं थे. ऐसे में शुभम कुमार ने यूपीएससी की तैयारी ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल से शुरू की. उन्हें लखनऊ के एक संस्कृत संस्थान में यूपीएससी की फ्री कोचिंग के बारे में पता चलता. इसके बाद वह मेरठ से लखनऊ आ गए. शुभम फिलहाल एक्ससाइज ऐंड कस्टम विभाग में काम करते हैं.
गोरखपुर से बने 4 आईएएस अफसर
गोरखपुर के युवाओं ने यूपीएससी में डंका बजाया है. जिले से कुल 6 कैंडिडेट्स का यूपीएससी में सेलेक्शन हुआ है. शहर की रूपल श्रीवास्तव ने 113वीं रैंक हासिल की है. इसके अलावा गौरव त्रिपाठी ने 226वीं, दृष्टि जायसवाल ने 255वीं और विवेक यादव ने 718वीं रैंक हासिल की है. 113वीं रैंक हासिल करने वाली रूपल श्रीवास्तव ने यह सफलता तीसरे प्रयास में पाई है. उनके पिता डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव जालौन में सीडीओ के पद पर कार्यरत हैं और मां डीएवीपीजी कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर हैं.
ये भी पढ़ें
UPSC Results 2022: IPS बनने की थी जिद्द, 36 लाख की नौकरी छोड़ी, तीन बार फेल, चौथी बार में सफल
UPSC Result 2022 : मुंबई की झोपड़पट्टी में रहने वाले मोहम्मद हुसैन बनेंगे अफसर, पास की UPSC परीक्षा
.
Tags: Success Story, UPSC Exams
FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 22:09 IST








