सिर्फ 22 साल की उम्र में इस छात्रा को मिला लाखों का पैकेज, देश की 3 बड़ी कंपनियों ने दिया ऑफर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 अंजलि सिंह राजपूत/ लखनऊ. लखनऊ विश्वविद्यालय की एक छात्रा को एक साथ तीन कंपनियों ने अपने यहां नौकरी का ऑफर दिया है. खास बात यह है कि तीनों ही कंपनियां छात्रा को अपने यहां 6 लाख रुपए से लेकर सात लाख रुपए के सालाना पैकेज पर बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट के पद रखना चाहती थीं. तीनों ही देश की जानी-मानी निजी कंपनियां हैं. हालांकि छात्रा ने इनमें से एक निजी कंपनी को चुन लिया है, जिसमें सालाना पैकेज सात लाख रुपए के करीब है. इस छात्रा का नाम है मधु आर्या.

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

मधु ने बताया कि वह लखनऊ विश्वविद्यालय से एमकॉम कर रही हैं. यह उनका अंतिम सेमेस्टर है. अंतिम सेमेस्टर में ही कैंपस प्लेसमेंट के जरिए नौकरी मिलना बड़ी बात है. इसके लिए वह खुद को भाग्यशाली समझती हैं. उन्होंने बताया कि जिस निजी कंपनी को उन्होंने नौकरी करने के लिए चुना है वह गुरुग्राम में है. ऐसे में परीक्षा के वक्त उन्हें लखनऊ विश्वविद्यालय आने दिया जाएगा. छुट्टी देने में कोई दिक्कत नहीं होगी क्योंकि इसके बारे में उनके प्लेसमेंट सेल ने पहले ही प्लेसमेंट के दौरान कंपनी के सदस्यों से बात कर ली थी जिस पर उन्होंने मुहर भी लगा दी थी. ऐसे में परीक्षा देने में कोई दिक्कत नहीं होगी.

पहला वेतन माता-पिता पर खर्च का सपना

मधु ने बताया कि उनके पास तीन बड़ी कंपनियों के ऑफर थे. तीनों ही उन्हें लाखों का पैकेज सालाना दे रही थीं. लेकिन उन्होंने तीनों में से एक कंपनी को चुना है. उन्होंने बताया कि जब उनको पहला वेतन मिलेगा तो वह अपने माता-पिता के ऊपर खर्च करेंगी. उनके पिता एक बैंक में थे जहां से उनका रिटायरमेंट हो चुका है. मां गृहिणी हैं.

शिक्षकों से आशीर्वाद लेकर हुईं विदा

लखनऊ विश्वविद्यालय की डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर पूनम टंडन ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय लगातार अपने छात्र-छात्राओं का कैंपस प्लेसमेंट करा रहा है. उसी में एक यह बड़ी उपलब्धि है कि एक ही छात्रा को तीन बड़ी कंपनियों के द्वारा ऑफर दिया जाना. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि छात्रा ने आकर उनसे और अपने सभी शिक्षकों से आशीर्वाद लिया है. इसके बाद अब वह अपनी नई नौकरी ज्वाइन करने के लिए विदा हो चुकी हैं.

Tags: Lucknow news, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें