
रवि पायक/ भीलवाड़ा. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसके साथ ही 12वीं की परीक्षा देने वाले भीलवाड़ा के करीब 20 हजार स्टूडेंट का इंतजार खत्म हो चुका है. इस परीक्षा में जिले के करीब 18 हजार स्टूडेंट पास हुए है. इसके साथ ही भीलवाड़ा शहर के रहने वाले रोहित कुमार खटीक ने 95% हासिल कर अपना परचम लहराया हैं वहीं रोहित कुमार खटीक का कहना है कि वह आने वाले समय में सिविल सेवा में अपनी सेवाएं देकर भीलवाड़ा जिले का नाम रोशन करना चाहता हूं और अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने पिता और अपने टीचर को देना चाहता हूं.
भीलवाड़ा शहर के रहने वाले और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग के छात्र रोहित खटीक ने कहा कि आज उसके 12वीं बोर्ड आर्ट्स का परिणाम घोषित हुआ है. जिसमें उसे 95% अंक प्राप्त हुए हैं और उन्होंने शुरू से ही अपनी पढ़ाई पर फोकस किया.रोहित प्रतिदिन 8 घंटे पढ़ाई करते थे. रोहित का मानना है कि सोशल मीडिया यूज करना चाहिए. लेकिन परीक्षा के समय सोशल मीडिया से थोड़ी दूरी बना लेनी चाहिए. जिससे आपका पूरा फोकस अपनी पढ़ाई पर रह सके.
रोहित अपने आने वाले समय में सिविल सेवा में जाना चाहते हैं और और आईएएस और आईपीएस बनना चाहते हैं. जिससे वह अपने जिले का नाम देश में रोशन कर सकें और लोगों की सेवा करना चाहते हैं उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय उनके शिक्षकों और परिजनों को दिया वहीं उन्होंने कहा कि अगर आप किसी एक परीक्षा में विफल होते हो तो उसे छोड़ना नहीं चाहिए अच्छी कोशिश कर करके आगे बढ़ना चाहिए.
रोहित के पिता अशोक खटीक का कहना है कि मेरा बेटा रोहित कुमार खटीक शुरू से ही एक अनुशासन में रहने वाला छात्र है और उसका सपना है कि वह आने वाले समय में आईएएस और आईपीएस बनी जिसके चलते वह रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ाई करते हैं. विद्यालय परिवार का आभार जताया कि उन्होंने उनके बच्चे को अनुशासित तरीके से पढ़ाई पर फोकस करवाया.
.
FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 21:03 IST








