MP Board 12th Result 2023 : राज महादुले ने जिले में हासिल किया प्रथम स्थान, टॉप 3 में छात्राओं का रहा दबदबा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रिपोर्ट सुनील रजक/शिवपुरी : माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आज 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है. हायर सेकेंडरी परिणामों में जिले के टॉप 3 में छात्राओं ने अपना परचम लहराया है, जबकि राज महादुले पुत्र अरुण महादुले महाराणा प्रताप हायर सेकेंडरी स्कूल जवाहर कॉलोनी में 474 अंक के साथ पहले स्थान पर जगह बनाई है.

स्नेहा लोधी पुत्री मनोज लोधी गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी एक्सीलेंस स्कूल नंबर-1 शिवपुरी ने 473 अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है.वहीं मेघा साहू पुत्री नरेंद्र साहू गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल मोती शिवपुरी ने 473 अंक के साथ में तीसरा स्थान प्राप्त किया हर्षिता अग्रवाल पुत्री पवन अग्रवाल संस्कार हायर सेकेंडरी स्कूल मालवीय नगर शिवपुरी ने 472 अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया है.

पिता और दादा को दिया सफलता का श्रेय
जिले के टॉपर राज महादुले ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता और दादा को दिया है. राज महादुले ने बताया कि उनके पिता और दादा जी ने उनका पूरा ध्यान रखा उसके साथ ही अब वह आईएएस की तैयारी करना चाहते हैं.राज महादुले ने बताया कि उनका जिले में प्रथम स्थान है. और उनकी 94.8% अंक प्राप्त किया है. राज महादुले ने बताया कि उनके पिताजी ने उनकी पढ़ाई लिखाई का पूरा ध्यान रखा. वहीं दादाजी ने अन्य एक्टिविटी से बचाव का कार्य किया. वहीं राज महादुले की एक छोटी बहन भी है. राज महादुले के पिता प्राइवेट शिक्षक हैं.

.

FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 20:53 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें