क्या आकाश माधवाल ने मिटा दी जसप्रीत बुमराह की भूख? एक झटके में किया पीछे, देखें तोड़े कितने रिकॉर्ड?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आईपीएल (IPL 2023) में इंजरी एक बड़ी समस्या रही है. ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गजों ने इस सीजन को मिस किया. वहीं, दूसरी तरफ कुछ प्लेयर्स ऐसे भी आए जिन्होंने इंजरी की कमी महसूस नहीं होने दी है. जिसमें मुंबई के पेसर आकाश माधवाल (Akash Madhwal) भी हैं, जो रातों-रात आईपीएल के स्टार बन गए हैं. माधवाल ने नॉकआउट मुकाबले में अपनी रिकॉर्ड तोड़ गेंदबाजी से लखनऊ के परखच्चे उड़ा दिए. माधवाल की पारी के बाद चारो तरफ जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के चर्चे तेज हो गए हैं. 29 वर्षीय पेसर ने महज 2 मैच में बुमराह के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

01

आकाश माधवाल ने लखनऊ के खिलाफ बेस्ट इकोनॉमी के साथ 5 विकेट हासिल किए. इस मामले में उन्होंने बुमराह को पछाड़ दिया है. माधवाल ने 1.4 के इकोनॉमी रेट से पंजा निकाला. वहीं, बुमराह ने साल 2022 में 2.50 की इकोनॉमी के साथ ये कारनामा किया था. (Akash Madhwal Instagram)

02

इस मामले में दूसरे स्थान पर अनिल कुंबले हैं. जिन्होंने आरसीबी की तरफ से खेलते हुए राजस्थान के बैटर्स को रिमांड पर लिया था. उन्होंने 1.57 की इकोनॉमी से 5 विकेट हासिल किए थे. पूर्व दिग्गज ने यह धुआंधार प्रदर्शन आईपीएल के दूसरे सीजन में किया था.(PTI)

03

इसके अलावा आकाश माधवाल मुंबई की तरफ से लगातार 4 विकेट झटकने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने पहले हैदराबाद के खिलाफ 4 विकेट लेकर मुंबई को जीत दिलाई. उसके बाद लखनऊ के खिलाफ 5 विकेट लेकर रिकॉर्ड अपने नाम किया है. मुंबई के लिए लगातार 4 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज मुनाफ पटेल थे. (Akash Madhwal Instagram)

04

आकाश माधवाल ने आईपीएल के इतिहास में अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर बेस्ट प्रदर्शन किया है. इससे पहले इस लिस्ट में टॉप पर अंकित राजपूत थे. जिन्होंने साल 2018 में हैदराबाद के खिलाफ 14 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए थे. (Akash Madhwal Instagram)

05

टॉप-4 प्लेयर्स में केकेआर के वरुण चक्रवर्ती का नाम भी शामिल हैं. इस खिलाड़ी ने साल 2020 में दिल्ली के खिलाफ मैच में 20 रन देकर पंजा निकाला था. इस सीजन भी वरुण चक्रवर्ती ने उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया है. (AP)

06

चक्रवर्ती के बाद रफ्तार के सौदागर उमरान मलिक का नाम भी इस लिस्ट में है. उमरान भले ही इस सीजन कुछ खास करने में कामयाब नहीं हुए. लेकिन पिछले साल इस खिलाड़ी ने अपनी आग उगलती गेंदो से बल्लेबाजों में अपना खौफ बना लिया था. उनका बेस्ट प्रदर्शन 4 ओवर में 25 रन देकर 5 विकेट है. (instagram )

07

आकाश माधवाल की बदौलत मुंबई ने ट्रॉफी की तरफ एक और कदम बढ़ा दिया है. अब मुंबई एंड कंपनी एलीमिनेटर मुकाबले में गुजरात की टीम को टक्कर देगी. अब देखना दिलचस्प होगा आकाश आने वाले मुकाबलों में कैसा प्रदर्शन करते हैं. (AP)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें