
नई दिल्ली (HP Board 10th Result 2023, hpbose.org). आज हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी होने वाले हैं. इसी के साथ हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं में शामिल हुए 90 हजार स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो जाएगा. हिमाचल प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2023 ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर चेक किया जा सकेगा.
हिमाचल शिक्षा बोर्ड सचिव मेजर विशाल शर्मा 25 मई 2023 को दोपहर में ढाई बजे 10वीं के नतीजे घोषित करेंगे. करीब 90 हजार स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट पर अपडेट का इंतजार कर रहे थे. मुख्यमंत्री के धर्मशाला में मौजूदगी की वजह से रिजल्ट जारी करने में देरी हो गई थी. अब उनके दिल्ली जाते ही शिक्षा बोर्ड ने रिजल्ट घोषित करने का फैसला किया.
Author: Up Head Line
Views: 31








