दरवाजे के सामने से गिट्टी न हटाने पर दो वर्गों में खूनी संघर्ष

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी में कोखराज थाना क्षेत्र में दरवाजे के सामने से गिट्टी न हटाने पर दो वर्गों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। उनके बीच जमकर ईट पत्थर चले। जिसमे आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बवाल बढ़ता देख ग्रामीणों ने मामले की सूचना कोखराज पुलिस को दी। मौके पर एडीएम, एएसपी, सीओ कई थाना की फोर्स के साथ पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्ष से कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एक पक्ष के लोगों का कहना है कि हम अपने दरवाजे के सामने घर के मलबे से निकली गिट्टी को रखे थे। जिसे वर्ग विशेष के लोग हटाने की जिद कर रहे थे। बीतीरात को भी वर्ग विशेष के लोग उनके घर पर आकर गाली गलौज कर मारने पीटने की धमकी दिए थे। जिसकी थाना में रात को ही तहरीर दी गई थी। आज उन लोगों ने दोबारा आकर गाली गलौज देते हुए मारपीट की थी। उधर अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने कहना है कि थाना क्षेत्र कोखराज में आज बकरी जाने एवं घर के मलबे को लेकर विवाद हुआ है। जिसमे दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों को थाना बुलाया गया है। इसमें मेडिकल कराया जा रहा है। मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। इसमें कड़ी विधिक कार्यवाही की जाएगी। जो सत्यता होगी और इसमें जो लोग शामिल होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मारपीट में कई लोग घायल भी हैं। जिनका उपचार कराया जा रहा है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें