यहां 4 साल पहले से ही BAN है 2 हजार का नोट, 2 और 5 सौ की भी नहीं है वैल्यू, दुकानदार मांगते हैं सिर्फ 100 की पत्ती

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुनिया में कहीं भी जाने के लिए आपके पास वहां की करेंसी होनी चाहिए. लेकिन भारत के कुछ ऐसे पड़ोसी देश हैं जहां भारत के नोट इस्तेमाल होते हैं. कई देशों में आपको करेंसी एक्सचेंज करवानी पड़ती है. आप भारतीय मुद्रा को वहां के बैंक में या किसी ऐसे संस्थान में जमा करते हैं, जहां से आपको उस देश की मुद्रा दे दी जाती है. लेकिन भारत के पड़ोसी देश नेपाल में पिछले नोटबंदी के बाद कई तरह की समस्याएं देखने को मिली.

नेपाल ने साल 2018 के अंत में ही ये साफ कर दिया था कि वहां भारतीय मुद्रा के नए नोटों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. नेपाल के इस फैसले के बाद वहां भारतीय सरकार द्वारा जारी दो और पांच सौ के नए नोट, दो हजार के नए नोटों का इस्तेमाल बैन था. वहां सिर्फ और सिर्फ भारतीय मुद्रा के सौ के नोटों का ही प्रचलन है. अगर नेपाल जा रहे हैं तो अपने पास सिर्फ सौ की गड्डी रखें. तभी आप आराम से वहां घूम पाएंगे. कोई भी दुकानदार पहले से ही आपके दो और पांच सौ के नोट और दो हजार के नोट नहीं लेता.

नेपाल राष्ट्र बैंक ने लगाई थी रोक
भारत में जैसे ही नोटबंदी हुई, कोहराम मच गया था. पहले के पांच सौ और हजार के नोट कुछ ही दिनों में बेकार हो गए थे. इनका इस्तेमाल ही बंद हो गया था. लेकिन भारत के पड़ोसी देश नेपाल में इनका इस्तेमाल चालू था. ऐसा इसलिए कि वहां के राष्ट्र बैंक ने नए इंडियन नोट्स पर बैन लगा दिया था. उन्होंने साफ़ कर दिया नेपाली ट्रेवलर्स भारत से इन नोटों को देश में लेकर नहीं आएंगे. ना ही भारतीय टूरिस्ट्स द्वारा दिए गए इन नोट्स की नेपाल में वैल्यू होगी.

nepal bans indian rupees

दो और पांच सौ के नोट भी हैं बैन

सिर्फ सौ और पचास की वैल्यू
इस रेग्युलेशन की वजह से नेपाल में भारतीय ट्रेवलर्स को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है. इस देश में सिर्फ दस, बीस, पचास और सौ के भारतीय नोट का ही इस्तेमाल किया जा सकता है. ट्रेडिंग के लिए भी इन्हीं नोटों का इस्तेमाल करना होता है. ऐसे में बड़े व्यापार के लिए पेमेंट करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है. नेपाल राष्ट्र बैंक ने ऐसा क्यों किया, इसकी उसने कोई सफाई नहीं दी. लेकिन कहा जाता है कि दो हजार के नोटों में चिप होने की अफवाह की वजह से ऐसा फैसला लिया गया था.https://indianexpress.com/article/world/nepals-central-bank-bans-use-of-indias-rs-2000-rs-500-rs-200-notes-5548108/

Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें