The Kerala Story: बंगाल में ‘द केरला स्टोरी’ के वितरकों ने सीएम से की हस्तक्षेप की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने पाबंदी हटाई, पर सिनेमा हॉल नहीं चला रहे शो

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कोलकाता: इस बात को सात दिन गुजर गए हैं, जब सर्वोच्च न्यायालय ने बंगाल सरकार के ‘द केरला स्टोरी’ पर पाबंदी लगाने के फैसले पर रोक लगाई थी. लेकिन एक हफ्ता गुजर जाने के बावजूद बंगाल के किसी मल्टीप्लेक्स या हॉल में फिल्म का एक शो नहीं चल रहा है.

आधिकारिक प्रतिबंध नहीं होने के बावजूद राज्य में फिल्म को नहीं दिखाए जाने को लेकर सिनेमा हॉल के मालिक जहां दूसरी फिल्म के स्लॉट की पहले से बुकिंग को वजह बता रहे हैं. वहीं मल्टीप्लेक्स मालिक इसे लेकर कोई स्प्ष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं.

‘द केरला स्टोरी’ फिल्म के बंगाल में वितरक (डिस्ट्रीब्यूटर) शतदीप फिल्म के राज्य में रिलीज को लेकर अथक प्रयास कर रहे हैं लेकिन अभी तक उन्हें कोई सफलता हासिल नहीं हो सकी है. न्यूज 18 से बातचीत में शतदीप ने बताया कि उनके हिसाब से सिनेमा हॉल के मालिकों को खतरा महसूस हो रहा है.

शतदीप से बातचीत के कुछ अंश:-
सवाल- सर्वोच्च न्यायालय के ‘द केरला स्टोरी’ से पाबंदी हटाए हुए सात दिन हो गए हैं, क्या फिल्म किसी हॉल में दिखाई जा रही है?
जवाब – यह बहुत दुखद है, सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद ना किसी एकल सिनेमाघर ना ही मल्टीप्लेक्स कहीं भी फिल्म नहीं दिखाई जा रही है.

ये भी पढ़ें- The Kerala Story: पश्चिम बंगाल में रिलीज होगी ‘द केरला स्टोरी’, सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म से बैन हटाया

प्रश्न – आपको क्यों लगता है कि वह फिल्म क्यों नहीं दिखा रहे हैं?
जवाब – मुझे लगता है कि थिएटर मालिकों को इस बात का डर है कि इससे उनकी संपत्ति को नुकसान पहुंच सकता है, यही वजह है कि वह फिल्म दिखाने से परहेज कर रहे हैं. हालांकि वह कोई स्पष्ट वजह नहीं बता रहे हैं, लेकिन वे कोई कार्रवाई भी नहीं कर रहे हैं. हॉल मालिक चुप हैं, हालांकि वह फिल्म को दिखाना चाहते हैं लेकिन इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं.

सवाल- क्या आपकी इस मामले में सरकार से कोई बातचीत हुई?
जवाब- नहीं, मेरे पिता, जो एक्जिबिटर खंड के अध्यक्ष है, उन्होंने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की गुजारिश की है, लेकिन अभी तक तो कुछ नहीं हुआ है. निर्माता और निर्देशक ने भी मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है.

” isDesktop=”true” id=”6308147″ >

सवाल – अब आपका अगला कदम क्या होगा?
जवाब – मुझे कुछ नहीं पता, यह बहुत अफसोसजनक है. मैं इंतज़ार करने के अलावा और कुछ भी नहीं कर सकता हूं. यह बहुत दुखद और दहलाने वाला है लेकिन हम वाकई में नहीं जानते कि हम क्या करें.
पिछले हफ्ते, फिल्म के निर्माता ने मीडिया में बयान दिया था कि वे एक बार फिर अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे और गुहार लगाएंगे कि फिल्म कहीं नहीं दिखाई जा रही है.

Tags: Bengal, CM Mamata Banerjee, Supreme Court

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें