UPSC Result 2022: पहले ही प्रयास में गोपालगंज की साक्षी बनी IAS, पढ़िए सफलता की कहानी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: सौरभ तिवारी

गोपालगंज: यूपीएससी-2022 का रिजल्ट घोषित हो गया. इस बार भी बिहार का बेहतर परिणाम रहा है. इसी कड़ी में गोपालगंज जिला के कटेया प्रखंड की प्रसिद्धनाथ निवासी साक्षी तिवारी ने सिविल सेवा परीक्षा में 220 वी रैंक लाकर जिला सहित प्रदेश का भी नाम रौशन किया है. साक्षी ने प्रथम प्रयास में ही यह सफलता अर्जित की है. साक्षी मध्यम वर्गीय परिवार से आती हैं और पढ़ाई में बचपन ने हीं कापी तेज थी. साक्षी के पिता मनंजय तिवारी विदेश में एक निजी कंपनी में काम करते हैं जबकि माता संगीता देवी गृहणी है और साक्षी को दो छोटा भाई भी है. साक्षी ने महज 24 वर्ष की उम्र में अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी क्लीयर कर अपने परिवार का मान बढ़ाया है.

मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास किया
साक्षी तिवारी की शुरुवाती पढ़ाई गोरखपुर से डॉन बॉस्को सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोरखपुर से हुई है. साक्षी ने मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास किया था. वहीं आईएससी की पढ़ाई के लिए लखनऊ चली गई और प्रथम श्रेणी में पास हुई. उसके बाद ग्रेजुशन बीएसी सेंट जोसेफ वोमेन कॉलेज गोरखपुर से से की और उसमें भी प्रथम स्थान प्राप्त की. साक्षी काफी मेहनती थी और सर्वाधिक सेल्फ स्डडी पर फोकस करती थी. यूपीएससी की तैयारी भी साक्षी ने जी-जान लगाकर की और प्रथम प्रयास में हीं 220वां रैंक लाकर अपने परिवार सहित गोपालगंज जिले का मान बढ़ाने का काम किया.

आपके शहर से (गोपालगंज)

पिता के सपने को किया पूरा
साक्षी के पिता मनंजय तिवारी विदेश में रहकर एक निजी कंपनी में काम करते हैं. अपने बच्चे को पढ़ाने के लिए मनंजय तिवारी ने घर का त्याग किया और हर माह बच्चों की पढ़ाई का खर्च भेजते रहे. साक्षी के पिता का सपना था कि उनकी बेटी बड़ा अफसर बने. साक्षी ने अपने पिता के सपने को अपनी मेहनत के बूते साकार करके दिखा दिया. साक्षी के इस उपलब्धि पर पूरे परिवार में जश्न का माहौल है. साक्षी की सफलता के बाद परिवार से लेकर गांव के लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है. घर में खुशी का माहौल है और बधाई देने वाले का ताता लगा हुआ है.

Tags: Bihar News, Gopalganj news, IAS Officer, Inspiring story, Success Story, Upsc exam result, Upsc topper

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें