नितेश पांडे के निधन पर यकीन नहीं कर पा रही ‘अनुपमा’, जल्द मिलने का था प्लान, बोलीं- ‘मेरा तो सबकुछ…’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. ‘अनुपमा’ फेम नितेश पांडे दुनिया को 51 साल की उम्र में अलविदा कह गए. नितेश पांडे का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ. उनकी निधन की खबरों से टीवी इंडस्ट्री एक बार फिर से गमगीन हो गए हैं. उनका जाना टीवी इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका लगा है. नितेश पांडे के आखिरी दर्शन के लिए ‘अनुपमा’ यानी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली समेत टीवी जगत के कई दिग्गज सितारे पहुंचे और नम आंखों से अपने साथी को विदाई दी. रुपाली गांगुली दोस्त को आखिरी विदाई देते हुए अपने आंसू रोक नहीं पाईं.

नितेश पांडे और रुपाली गांगुली दोनों अच्छे दोस्त थे. दोस्त के निधन के बाद ‘अनुपमा’ अब तक इस बात को यकीन नहीं कर पा रही हैं. हाल ही में रुपाली ने ‘अनुपमा’ के ‘धीरज कुमार’ यानी नितेश के संग अपनी दोस्ती के बॉन्ड को शेयर किया और बताया वो उनके लिए क्यों खास थे.

अंतिम संस्कार में नहीं रोक पाईं आंसू
नितेश पांडे का अंतिम संस्कार मुंबई के पवई के एक श्मशान घाट पर हुआ. जहां रुपाली गांगुली से लेकर टीवी जगत के तमाम सितारे एक्टर को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे हैं. दोस्त को अंतिम विदाई के दौरान वह बुरी तरह से टूट गईं और आंसू नहीं रोक पाईं. टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए एक्ट्रेस ने नितेश के साथ अपनी यादों को ताजा किया और कहा, मेरा तो सबकुछ उजड़ सा गया है.

जल्द मिलने का था प्लान
रुपाली गांगुली ने कहा, ‘वह इस इंडस्ट्री में मेरा एकमात्र दोस्ता था. डेलनाज और साराभाई के अलावा वो लगातार मेरे संपर्क में तब भी था, जब मैं काम नहीं कर रही थी. मुझे उनके निधन पर विश्नास नहीं हो रहा है. नितेश का बेटा आरव जो मेरे बेटे रुद्रांश से कुछ ही महीने बड़ा है. उसने मुझे पिछले हफ्ते ही एक पेंटिंग के बारे में मैसेज किया था, जो उसने बनाई थी और हमने अपने बेटों को मिलाने की योजना बनाई थी’. रुपाली गांगुली ने दोस्त नितेश को याद करते हुए आगे कहा, ‘हम दोनों को कुत्ते बहुत पसंद थे. नितेश की पत्नी अर्पिता एक पशु देखभालकर्ता हैं और एक फीडर भी मेरी तरह. मेरा सबकुछ उजड़ गया. नितेश मेरे लिए बहुत प्रोटेक्टिव था’.

3 हफ्ते पहले हुई थी बात, अब भी…
‘अनुपमा’ के सेट पर नितेश की यादों को भी उन्होंने साझा किया. रुपाली गांगुली ने कहा, जब वह ‘अनुपमा’ में आया, तो ऐसा लगा जैसे आपके वर्कप्लेस पर आपके बेस्टी आपके बगल में है. रूपाली गांगुली ने आगे भारी मन से बताया कि इस महीने की शुरुआत में, मैं एक फिल्म मिलन समारोह के लिए बहुत देर से गई थी. मैंने उनकी कार को जाते हुए देखा, तो मैंने नितेश को फोन किया और कहा कि मैंने आपको देखा. मेरे कहने के बाद वह तुरंत बोले- ‘कहा… तू रुक मैं आता हूं गाड़ी घुमाके.’ और ये सुन मैंने कहा था, ‘नहीं-नहीं घर जा अगले हफ्ते मिलते हैं. तीन हफ्ते हो गए उस बात को और अब मैं उनसे कभी नहीं मिल सकूंगी. मैं इस पर विश्वास नहीं कर सकती.

Tags: Anupamaa, Rupali Ganguly

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें