उद्धव की आप नेताओं से मुलाकात सहयोगी कांग्रेस को मुश्किल में डालने की कोशिश: शिंदे गुट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने बुधवार को कहा कि उद्धव ठाकरे की आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के साथ मुलाकात महाराष्ट्र में ठाकरे की सहयोगी कांग्रेस को मुश्किल में फंसाने की चाल है. शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी ने एक बयान में राष्ट्रीय राजधानी में सेवाओं के नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार के विवादास्पद अध्यादेश का भी समर्थन किया.

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और उनकी पार्टी के साथी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी की लड़ाई के लिए समर्थन मांगने के लिए बुधवार को ठाकरे के आवास ‘मातोश्री’ में उनसे मुलाकात की.

शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने एक बयान में कहा कि यह बैठक ‘कांग्रेस को मुश्किल में डालने के लिए उद्धव ठाकरे की चाल थी.’

उन्होंने एक बयान में कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार का अध्यादेश ‘डॉ बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान का पूरी तरह से पालन करता है.’

उन्होंने कहा कि केजरीवाल इस अध्यादेश की आलोचना करता है और ठाकरे, केजरीवाल का समर्थन कर रहे हैं इस प्रकार, ठाकरे ‘बाबासाहेब आंबेडकर का अपमान कर रहे हैं.’

शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने कहा कि केंद्र सरकार का अध्यादेश ‘राष्ट्रीय हित’ में है, क्योंकि देश की राजधानी होने के नाते, दिल्ली हर भारतीय का है और यहां केजरीवाल के ‘अत्याचार’ को स्वीकार नहीं किया जा सकता है.

Tags: China, South China sea

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें