
कासिम खान/ नूंह. बिना कारण स्कूल, कॉलेज के आसपास घूमने वाले मजनुओं की अब खैर नहीं है. मजनुओं पर नकेल कसने के लिए एसपी वरुण सिंगला ने यह फैसला लिया है कि अब महिलाओं के स्कूल और कॉलेजों के बाहर विशेष टीम बनाकर गश्त की जाएगी. उन्होंने कहा कि बिना कारण स्कूल व कॉलेज के आसपास घूमने वालों की अब खैर नहीं है. जरा सी हरकत करते हुए ऐसे लोग नजर आए तो पुलिस की नजर से बच नहीं पाएंगे.
एसपी वरुण सिंगला के आदेश के अनुसार जिले के सभी थाना, चौकी क्षेत्रों के अंतर्गत पड़ने वाले स्कूलों व कॉलेजों में छुट्टी के समय ऐसे मनचलों और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी. नये प्लान के तहत महिला हेल्प डेस्क की टीमें स्कूलों के बाहर तैनात किया जाएगा. स्कूलों और कॉलेजों के बाहर खड़े मनचलों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने का नया प्लान बनाया है. एसपी मेवात ने इस मुहिम की कमान महिला थाना की एसएचओ मंजू को सौंपी है.
एसएचओ मंजू ने शरारती तत्वों पर अपनाया सख्त रुख
महिला थाना एसएचओ मंजू ने बताया की पूरे जिले के स्कूल कॉलेज पर करीब 32 राइडर्स तैनात किए है जो छात्राओं के स्कूल आने व जाने के समय पर मौजूद रहेंगे. उन्होंने सख्त लहजे में कहा है अगर कोई मनचला या शरारती तत्व मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.नूंह जिले के सभी कॉलेज स्कूलों के सभी अध्यापकों को थाने का नंबर दे दिया है और कहा है कि अगर कोई भी इस तरह की घटना सामने आती है तो तुरंत नंबर पर कॉल कर कर सूचना दें. आज महिला थाना एसएचओ मंजू ने मौके पर जाकर स्थिति स्थिति का जायजा लिया. सभी राइडर्स को आदेश दिया है कि अगर कोई भी इस तरह का मनचला कोई भी स्कूल कॉलेज के बच्चों को परेशान करता है तो तुरंत उसकी सूचना दे.
.
FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 22:11 IST








