आदित्य तिवारी/भोपाल: राजधानी भोपाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया में अब सर्जरी डॉक्टर के बजाय रोबोट करते नजर आएंगे. इस अस्पताल में घुटने और हिप की रिप्लेसमेंट सर्जरी रोबोट द्वारा की जाएगी. बता दें कि रोबोट के सहयोग से सर्जरी करने की सफलता का दर 95% से ज्यादा है. योजना 6 महीने के भीतर शुरू होने वाली है.
एमपी सरकार का यह फैसला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन ऑर्थोपेडिक बनाने के मकसद से लिया गया है. चिकित्सा शिक्षा विभाग से 18 करोड़ रुपये की लागत के रोबोट की खरीदारी के लिए परमिशन मिल चुकी है. बता दें कि डेमो रोबोटिक सर्जरी की एक वर्कशॉप का आयोजन बीते साल सितंबर महीने में हो चुका है.
मध्य प्रदेश के शिक्षा एवं चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि मध्य प्रदेश के मरीजों का इलाज आधुनिक तकनीक से करवाना चाहते हैं. यही वजह है कि रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत हमीदिया अस्पताल में होने वाली है. उन्होंने यह भी बताया कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन ऑर्थोपेडिक को आरंभ करने का भी प्लान है. इस सर्जरी का खर्च महंगा है. करीब 1.5 से 10 लाख रुपये तक का खर्च आता है.
आपके शहर से (भोपाल)

Bageshwar Baba की तुलना SIMI और PFI से क्यों?Imam Association President का Dhirendra Shashri पर सवाल

भोज पर चर्चा : सर्वे रिपोर्ट का असर, बीजेपी नेता साथ खाना खाकर कार्यकर्ताओं की दूर करेंगे नाराजगी

Big News : बागेश्वर धाम के पं धीरेन्द्र शास्त्री को Y कैटेगरी सुरक्षा, एमपी सरकार ने जारी किया आदेश

Bageshwar Dham के Pandit Dhirendra Shashtri का बड़ा बयान, Ramayan, Mahabharat, Geeta पर दिया बयान

PHOTOS: बागेश्वर सरकार बने बैट वाले बाबा, सूर्यकुमार यादव को भी किया फेल, लगाए ताबड़तोड़ 16 चौके और 19 छक्के

Jhiram Ghati Attack : थर्रा देने वाली खून से सनी वो दास्तां, 10 साल बाद भी घाटी में दफ्न हैं राज़

UPSC Result 2022: आमिर खान और अनुष्का शर्मा ने भी पास की यूपीएससी की परीक्षा!, देखें रैंक

Bijapur News : Bijapur में Naxali का कायराना करतूत, 50 किलों की IED बरामद | Latest Hindi News

MP की ‘अयोध्या’ सीट पर बीजेपी में खींचतान! 30 साल से गौड़ परिवार का कब्जा, महापौर की सक्रियता से बदले समीकरण

लव जिहाद VS भगवा लव ट्रैप : इंदौर में बांटे गए विवादित पर्चे, आरएसएस और बजरंग दल को बताया काफिर

MP Election 2023 : DK Shivkumar करेंगे कांग्रेस का नैया पार? BJP Congress में तीखा तकरार | Debate
ऐसे कैसे काम करेगा रोबोट
बता दें कि रोबोट डॉक्टर के सहायक के रूप में एक कंप्यूटराइज्ड डिवाइस की तरह काम करेगा. इसमें अलग-अलग कोण से किए हुए मरीज के सिटी स्कैन तथा उसकी रिपोर्ट को फीड किया गया है. रोबोट के अंदर मौजूद कैमरा हर छोटे बड़े मूवमेंट को कैप्चर करता है. साथ ही सर्जरी से जुड़ी सूचना डॉक्टर को मशीन पर बनी स्क्रीन पर नजर आएगी.
कट भी कम लगेंगे
शरीर के जिस हिस्से में डॉक्टरों को पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, वहां रोबोट आसानी से पहुंच जाएगा. रोबोट द्वारा सर्जरी किए जाने पर कट भी कम लगाना पड़ता है, जिससे रिकवरी जल्दी होने के चांसेस होते हैं. साथ ही ब्लड का फ्लो भी कम होता है. रोबोट के जरिए सर्जरी करने से 99% एक्यूरेसी के साथ हड्डी को काटा जाता है.
तेजी से करता है सर्जरी
सर्जरी के दौरान अगर स्पीड की बात करें तो डॉक्टरों की तुलना में रोबोट काफी तेजी से काम करता है. रोबोट द्वारा किए गए ऑपरेशन के विफल होने की संभावना कम होती है. हमीदिया मध्यप्रदेश का पहला अस्पताल होगा, जहां के सर्जरी सफल होने के चांसेस 95% से ज्यादा होंगे.
.
Tags: Bhopal news, Health News, Medical, Mp news
FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 21:55 IST








