UPSC Result 2022 : सोलापुर स्ट्रीट मुंबई के वाडी बंदर क्षेत्र की कई धूल भरी गलियों में से एक है. यह पास के ही मझगांव डॉकयार्ड पर उतरने वाले सामानों के गोदामों से सजी हुई है. इस गली में छोटी-छोटी झुग्गियां भी हैं, जिनमें ज्यादातर डॉकयार्ड वर्कर रहते हैं. इनमें से एक घर डॉकयार्ड पर लेबर सुपरवाइजर का काम करने वाले रमजान सैयद का भी है. मंगलवार को उनके घर का माहौल उल्लास और उत्साह से सरोबोर था. दरअसल, उनके सबसे छोटे बेटे मोहम्मद हुसैन ने यूपीएसी सिविल सेवा परीक्षा 2022 पास कर ली थी.
यूपीएससी 2022 रिजल्ट से खुशी तो देश के 933 नौजवानों और उनके परिजनों को मिली. लेकिन मोहम्मद हुसैन की उपलब्धि विशेष रूप से उल्लेखनीय है क्योंकि उन्होंने इस मंजिल तक पहुंचने के दौरान कई कठिन सामाजिक और आर्थिक बाधाओं का सामना किया.
पांचवें प्रयास में पाई कामयाबी
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ विपक्ष को एकजुट कर रही AAP, ममता के बाद उद्धव ठाकरे से मिले केजरीवाल-मान

कैब में सो रहे ड्राइवर का मर्डर, पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ा, 3 साथी फरार

Mission 2024: हिमाचल-कर्नाटक की जीत से उत्साहित कांग्रेस ने UP के लिए बनाया खास प्लान, इन 19 सीटों पर नंबर-1 बनने की रणनीति!

ED Raid: संजय सिंह के करीबियों के घर पर ईडी की छापेमारी, ट्वीट कर कहा- मैं रुकने और झुकने वाला नहीं हूं…

दिल्ली में सरकारी स्कूल के उप-प्रधानाचार्य पर यौन उत्पीडन का आरोप, दिल्ली महिला आयोग पहुंचा मामला, अब होगी कार्यवाही

UPSC Result 2022: किसी ने झेली आर्थिक तंगी, किसी ने छोटे शहर में तैयारी, कोई हिंदी मीडियम से पढ़ा, किसी ने पहली बार में क्रैक किया एग्जाम

UPSC Result 2022: आमिर खान और अनुष्का शर्मा ने भी पास की यूपीएससी की परीक्षा!, देखें रैंक

PHOTOS: दिल्ली का मौसम हुआ सुहाना, ठंडी हवा चलने से गर्मी से मिली राहत, छाए हैं बादल, देखें नजारा

उत्तराखंड की पहली वंदेभारत ट्रेन कल से होगी शुरू, पश्चिमी यूपी के इन जिलों को भी फायदा

मौसम को लेकर आई बड़ी खबर, आज से ‘हीटवेव’ का प्रकोप खत्म, जमकर बरसेंगे बादल, गिरेंगे ओले! इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, आबोहवा भी हुई ताजा, अगले 6 दिनों तक नहीं सताएगी गर्मी, IMD ने की ये भविष्यवाणी
मोहम्मद हुसैन ने खराब आर्थिक स्थिति के साथ जगह की कमी, घर में पढ़ाई के अनुकूल माहौल न होने और सिविल सेवा परीक्षा के संबंध में शुरुआत में बहुत कम जानकारी और जरूरी मार्गदर्शन और संसाधनों की कमी का भी सामना किया. इन सब चुनौतियों को पार करते हुए 27 वर्षीय मोहम्मद पांचवें प्रयास में ऑल इंडिया 570 रैंक के साथ यूपीएससी परीक्षा पास करने में कामयाब रहे.
हुसैन को परीक्षा दिलाने ले जाते थे पिता
मोहम्मद हुसैन बताते हैं कि उनके मन में आईएएस बनने के ख्वाब ने पहली बार तब जन्म लिया था जब वह पिता के साथ किसी काम से सरकारी कार्यालय में गए थे. उन्होंने कहा, मेरी इस यात्रा के दौरान मेरे परिवार ने हमेशा साथ दिया. यहां तक की घरेलू समस्याओं से भी दूर रखने की कोशिश की ताकि मेरा ध्यान न भटके. हुसैन जब भी परीक्षा देने जाते थे तो उनके पिता भी साथ जाते थे. वाडी बंदर की झुग्गियों में रहने वाले मोहम्मद हुसैन के साथ उनकी नानी, माता-पिता, बड़े भाई और उनकी पत्नियां व बच्चे रहते हैं.
पढ़े-लिखे नहीं हैं हुसैन के पिता
मोहम्मद हुसैन के दादा सरकारी सेवा में थे. लेकिन उनके पिता कभी स्कूल नहीं गए हैं. उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत डॉकयार्ड में ट्रकों से सामान उतारने और लादने वाले मजदूर के रूप में की थी. धीरे-धीरे वह लेबर सुपरवाइजर बने. उनके भाई भी डॉक में काम करते थे.
ये भी पढ़ें
UPSC Result 2022: जामिया की फ्री कोचिंग से की यूपीएसी की तैयारी, 23 हुए सेलेक्ट
UPSC 2022 Result Topper List : यूपीएससी के टॉप 10 में 6 लड़कियां, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट
.
Tags: IAS exam, Success Story, UPSC results
FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 20:35 IST








