रोहित शर्मा को विराट के दुश्मन ने किया आउट, भौचक्के रह गए लोग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



नई दिल्ली. आईपीएल 2023 (IPL 2023) का एलिमिनेटर मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच चेन्नई में खेला जा रहा है. एमआई के फैंस को इस मुकाबले में कैप्टन रोहित शर्मा से बड़ी आस थी, लेकिन वह कुछ खास करिश्मा दिखाए बगैर पवेलियन चलते बने हैं. ‘हिटमैन’ शर्मा को पवेलियन का रास्ता और कोई नहीं जारी सीजन में विराट कोहली से उलझने वाले अफगान तेज गेंदबाज नवीन उल हक (Naveen ul Haq) हैं. नवीन की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में शर्मा आयुष बडोनी के हाथों लपके गए हैं.

सस्ते में पवेलियन लौटे रोहित शर्मा:

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पारी का आगाज करते हुए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कुल 10 गेंदों का सामना किया. इस बीच एक चौका एवं एक छक्का की मदद से केवल 11 रन बनाने में कामयाब रहे. एमआई को पहला झटका कैप्टन रोहित शर्मा के ही रूप में लगा. वह टीम के लिए चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए. शर्मा जब आउट हुए उस समय टीम का स्कोर 30 रन था.

यह भी पढ़ें- रवींद्र जडेजा के ट्वीट से मचा हड़कंप, फैंस इस टीम में आने की कर रहे हैं अब मांग

ग्रीन और सूर्य ने संभाला मोर्चा:

एमआई की सलामी जोड़ी शुरुआती पांचवें ओवर तक ही पवेलियन लौट गई थी. इसके बाद मैदान में आए कैमरून ग्रीन और सूर्यकुमार यादव ने अपनी उम्दा बल्लेबाजी से समां बाध दिया है. टीम के लिए ग्रीन जहां 22 गेंद में छह चौके एवं एक छक्का की मदद से 41 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं सूर्यकुमार यादव 16 गेंद में एक चौका एवं दो छक्के की मदद से 27 रन बनाकर उनका भरपूर साथ दे रहे हैं. टीम का स्कोर 10 ओवरों की समाप्ति के बाद दो विकेट के नुकसान पर 98 रन है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें