Chhattisgarh: दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, चले लाठी-डंडे और तलवार, जमकर हुई तोड़फोड़

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष देखने को मिला. इस दौरान दोनों गुटों के बीच जमकर लाठी-डंडे और तलवार चली. इस पूरी घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. वहीं पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह जाएगा. घटना भिलाई के सेक्टर 10 की बताई जा रही है, जहां दो पड़ोसियों के बीच यह विवाद हुआ था.

दरअसल पड़ोसियों के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पूरा परिवार और उनके साथी लाठी, डंडा और तलवार लेकर दूसरे पक्ष पर हमला करने पहुंच गए और वहां पर उन्होने जमकर तोडफोड़ मचा दी. घटना में दूसरे पक्ष की कार और दुकान क्षतिग्रस्त हो गए. बताया जाता है कि घटना की सूचना पुलिस को तत्काल दी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने के बाद भी यह खूनी संघर्ष चलता रहा.

4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस के पहुंचने के बाद भी खूनी संघर्ष चलता रहा, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज की मदद से 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.  भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि सेक्टर 10 शॉप नम्बर 109 निवासी बीएसपी कर्मी ब्रिज कुमार सिंह ने शिकायत कर बताया कि 20 मई को बेटा शिवांशु सिंह अपनी कार धोने घर के सामने खड़ा था. इस दौरान पड़ोसी दिलीप, उसकी बेटी ने मिलकर विवाद किया. इसी बात को लेकर घटना की रात दिलीप रजक, सुरेर्न्द रजक, राजू रजक,अमन रजक ने मिलकर बेटा शिवांशु के साथ लाठी, डंडो से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी.

ये भी पढ़ें: चलती बस में आई मौत, कुछ ही सेकंड में निकल गई कंडक्टर की जान, कैमरे में रिकॉर्ड हुआ खौफनाक मंजर

दो लोगों को आई गंभीर चोट
इस पूरे मामले में जब विवाद बढ़ने लगा तो वहीं मौजूद उमेश त्रिपाठी बीच बचाव करने पहुंचे. इस दौरान आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट करनी शुरू कर दी, जिसके बाद उनके सिर पर और बेटे को कई जगह गंभीर चोट आई है. घटना में आरोपियों ने कार के कांच तोड़कर उसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया.

Tags: Chhattisagrh news, Durg news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें