LSG vs MI Live Score: रोहित शर्मा ने जीता टॉस, मुंबई ने लखनऊ के खिलाफ चुनी बल्लेबाजी, हारने वाली टीम जाएगी घर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


LSG vs MI Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में अब से कुछ देर बाद एक बेहद महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाना है. 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के सामने लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम होगी. कप्तान रोहित शर्मा के खिलाफ उनके साथ खेल चुके क्रुणाल पंड्या चुनौती पेश करेंगे. आज के मुकाबले में जो जीता वो आगे बढ़ेगा और जिसे हार मिली उसका सफर खत्म हो जाएगा.

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वे सीजन का फाइनल खेलने वाली पहली टीम का फैसला हो चुका है. चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को क्वालिफायर मुकाबले में हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया. आज के मुकाबले में मुंबई और लखनऊ के बीच जो भी टीम जीतेगी वो चेन्नई से हारने वाली गुजरात के खिलाफ दूसरे क्वालिफायर में खेलने उतरेगी.

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ में पहुंची है जबकि मुंबई इंडियंस ने आखिरी लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर अपनी उम्मीद जिंदा रखी थी. रॉयल चैलेंजर्स बैगलोर की गुजरात के खिलाफ हार के साथ ही मुंबई की जगह पक्की हो गई.

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग XI

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), करण शर्मा, प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), आयुष बडोनी, काइल मेयर्स, कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई , मोहसिन खान.

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडोर्फ, आकाश मधवाल.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें