
भारतीय रेलवे देश के करीब-करीब सभी स्टेशनों के बीच आवाजाही सुचारू करने के लिए बेहतरीन ट्रेन सेवाओं का संचालन करती है. ये प्रमुख मार्ग हैं दिल्ली-कोलकाता, दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-चेन्नई, हावड़ा-चेन्नई आदि. इन मार्गों से सैकड़ों शहर रेल मार्ग के जरिए आपस में जुड़ते हैं. लेकिन हम आज आपको एक ऐसे रूट की कहानी बताते हैं जिसे देश का सबसे व्यस्त मार्ग बताया जाता है. 24 घंटे के भीतर इस रूट पर 57 ट्रेनें चलती हैं. इसमें वंदेभारत और शताब्दी से लेकर राजधानी तक शामिल हैं. आप इस रूट की व्यस्तता का अनुमान इसी से लगा सकते हैं कि इस रूट पर एक वंदेभारत ट्रेन, दो शताब्दी ट्रेन और आठ राजधानी ट्रेनें चलती है.
इस रूट को भारतीय रेलवे का रीढ़ कहा जाता है. इतना ही नहीं इसी रूट की लाइनें सबसे तेज गति से ट्रेन चलाने के लिए मुफीद हैं. इस रूट की लंबाई करीब 440 किमी है और इस दूरी तो वंदे भारत ट्रेन केवल 4.08 मिनट में पूरा कर लेती है. यानी इस रूट पर वंदे भारत की औसत स्पीड 100 किमी प्रति घंटे से अधिक आती है. दरअसल, हम जिस रूट की बात कर रहे हैं उसका नाम है नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल रूट. यह दिल्ली-हावड़ा मार्ग का स्थित है.
रेलवे के अनुसार देश में सबसे व्यस्त रूट दिल्ली से हावड़ा और दिल्ली से मुंबई है. इन्हीं रूटों पर सबसे अधिक ट्रेनें चलती हैं, लेकिन हावड़ा रूट पर पड़ने वाले शहर कानपुर के लिए सबसे अधिक ट्रेनें संचालित होती हैं. राजधानी दिल्ली से कानपुर के बीच कुल 88 ट्रेनों का संचालन होता है. हालांकि इसमें साप्ताह में एक, दो और तीन दिन चलते वाली ट्रेनें भी शामिल हैं. अगर रोजाना चलते वाली ट्रेनों की बात की जाए तो यह संख्या 57 है.
वंदेभारत, शताब्दी, राजधानी से लेकर गतिमान
नई दिल्ली-कानपुर रूट पर चलने वाली ट्रेनों में वंदेभारत, शताब्दी, राजधानी से लेकर गतिमान एक्सप्रेस सभी श्रेणी की ट्रेनें शामिल हैं. पूर्व की ओर जाने वाली सभी ट्रेनें दिल्ली के तीन प्रमुख स्टेशनों नई दिल्ली, आनंद विहार और पुरानी दिल्ली से चलती हैं. रोजाना चलने वाली ट्रेनों में सबसे अधिक 29 ट्रेनें नई दिल्ली स्टेशन से चलती है. दूसरे नंबर पर 17 ट्रेनें आनंद विहार और सबसे कम ट्रेनें पुरानी दिल्ली से चलती है. इसमें से अधिकतर ट्रेनें कानपुर सेंट्रल होकर ही आगे बढ़ती हैं.
पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों सहित पूर्वी भारत को राजधानी से कनेक्ट करने के लिए यह सबसे अहम मार्ग है. कानपुर सेंट्रल एक ऐसा स्टेशन है जहां से हर रोज 400 से अधिक ट्रेनें रूकती हैं. यहां कुल 10 प्लेटफॉर्म है और ट्रेन स्टॉपेज के मामले में यह देश का एक सबसे व्यस्त स्टेशन है.
.
Tags: Rajdhani express, Vande bharat train
FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 17:29 IST








