समसपुर पक्षी विहार को आधुनिक पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित, शासन ने जारी किया बजट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सौरभ वर्मा/रायबरेली. जनपद रायबरेली में स्थित पक्षी विहार जो समसपुर पक्षी विहार के नाम से जाना जाता है. जिसका अपना एक अलग इतिहास है लेकिन किन्ही कारणों के चलते धीरे-धीरे बदहाली की ओर जा रहा था. लेकिन सरकार ने एक बार फिर इसकी सुध ली है. अब इसे आधुनिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा. इसके लिए सरकार ने बजट भी जारी कर दिया है.

लगभग 36 वर्ष पहले विधानसभा क्षेत्र सलोन के निकट वन्यजीवों की विविधता को सहेजने के लिए 799.371 हेक्टेयर में समसपुर, दीलवा,निकट पीछे छोटी को जोड़कर समसपुर पक्षी विहार का निर्माण किया गया. परंतु देखरेख के अभाव में यह बदहाली की ओर जा रहा था. लंबे इंतजार के बाद यहां की सूरत फिर से बदलने जा रही है. पर्यटन विभाग ने इसके लिए 120.77 करोड़ रुपए का बजट पास कर दिया है.

विदेशी पक्षियों से गुलजार रहता है समसपुर
सर्दियों के मौसम में यहां की सुंदरता को चार चांद लग जाते हैं. इसी वजह से भारत के पड़ोसी देशों पाकिस्तान ,श्रीलंका, बांग्लादेश व अफगानिस्तान समेत कई अन्य देशों के हजारों पक्षी अपना समय बिताने के लिए यहां पर आते हैं. विदेशी पक्षियों में मार्श हैरियर पेलिकिन ,मार्श ग्रेलेग गूज के साथ ही अन्य विदेशी पक्षी यहां पर आते हैं. जो यहां आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र होते थे.

सरकार ने स्वीकार किया प्रस्ताव
न्यूज 18 से बात करते हुए वन विभाग के प्रभारी निदेशक आशुतोष जायसवाल ने बताया कि समसपुर पक्षी विहार के सौंदर्यीकरण के लिए पर्यटन विभाग से अनुमोदन मिल गया है . जल्द ही पक्षी विहार को आकर्षक तरीके से विकसित करने का कार्य शुरू किया जाएगा.

Tags: Raebareilly News, Uttar Pradesh News Hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें