पंड्या को हार पर मिली जादू की झप्पी, इस लिटिल एंजल ने लगाया गले, आपने देखा?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

पंड्या को हार पर मिली जादू की झप्पी
इस लिटिल एंजल ने लगाया गले

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 (IPL 2023) का पहला क्वालीफायर मुकाबला 23 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच चेन्नई में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में सीएसके की टीम को 15 रन से जीत मिली. मैच के दौरान सीएसके की सलामी जोड़ी जबर्दस्त लय में नजर आई. टीम के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने जहां 44 गेंद में 60 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली. वहीं कॉनवे ने 34 गेंद में 40 रन का योगदान दिया.

लक्ष्य का पीछा करते हुए फेल हुए जीटी के बल्लेबाज:

लक्ष्य का पीछा करते हुए जीटी के बल्लेबाज सीएसके के गेंदबाजों के सामने प्रत्येक रन के लिए जूझते हुए नजर आए. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और राशिद खान के प्रदर्शन को छोड़ दिया जाय तो अन्य सभी बल्लेबाजों ने टीम को निराश किया. गिल ने पारी का आगाज करते हुए 38 गेंद में 42 रन का सर्वाधिक योगदान दिया. उनके अलावा निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए राशिद खान 16 गेंद में 30 रन बनाने में कामयाब रहे.

कैप्टन पंड्या को मिली जादू की झप्पी:

सीएसके के खिलाफ मिली हार के बाद जब जीटी के कप्तान हार्दिक पंड्या निराश खड़े थे तब उन्हें धोनी की प्यारी बेटी जिवा से जादू की झप्पी प्राप्त हुई. दरअसल, सीएसके की जीत के बाद जिवा अपने पिता धोनी के गले से आकर चिपट गईं. इस दौरान पास में खड़े पंड्या को भी लिटिल एंजल ने गले से लगाया.

सीएसके के खिलाफ फ्लॉप हुए पंड्या:

सीएसके के खिलाफ हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. उन्होंने टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल सात गेंदों का सामना किया. इस बीच उनके बल्ले से एक चौका की मदद से केवल आठ रन निकले. पंड्या को महेश तीक्षणा ने जडेजा के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया.

Tags: Chennai super kings, Gujarat Titans, Hardik Pandya, Ziva dhoni

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें