
मो. इकराम/धनबाद. झारखंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. धनबाद की प्रियंका सिन्हा 94.8% लाकर इंटर साइंस में जिले में टॉप की है. राजकीयकृत प्लस 2 हाई स्कूल गोविंदपुर की छात्रा प्रियंका को केमिस्ट्री में 99, फिजिक्स-98, बायोलॉजी-94, इकोनॉमिक्स में 89 व इंग्लिश में 94 अंक प्राप्त हुए हैं. वह 2021 में प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल गोविंदपुर से मैट्रिक पास की थी. प्रियंका ने बतायाक कि बोर्ड मेटर नहीं करता है. विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ें तो किसी भई बोर्ड से बेहतर कर सकता है.
पिता हैं हाईकोर्ट में एडवोकेट
प्रियंका ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को दिया है. उसका सपना डॉक्टर बन समाज की सेवा करना है. प्रियंका के विनोदानंद सिन्हा हाईकोर्ट रांची में अधिवक्ता हैं. वहीं माता विजय राज लक्ष्मी गृहिणी है. माता-पिता सहित पूरा परिवार और शिक्षक प्रियंका के रिजल्ट से गदगद हैं. घर पर बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है.
बड़ी बहन कर रही है UPSC की तैयारी
विनोदानंद सिन्हा ने बताया कि बच्चे की पढ़ाई के पीछे काफी मेहनत किया हूं. आज रिजल्ट देखकर मन गदगद हो गया. प्रियंका का भाई BMW में इंजीनीयर है. वहीं, बड़ी बहन UPSC की तैयारी कर रही है. वह मैट्रिक की परीक्षा में पूरे झारखंड में टॉप की थी. वहीं, प्रियंका की रूचि मेडिकल लाइन में है. उन्होंने बताया कि मैं आर्थिक तंगी के कारण डॉक्टर नहीं बन पाया. लेकिन बेटी मेरा सपना पूरा करेगी.
.
FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 16:12 IST








