प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की थी पति की हत्या, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशांबी जिले में अपने प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने ही पति की गला घोट कर हत्या कर दी थी। और उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की थी।लेकिन पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले का खुलासा किया।

घटना करारी थाना क्षेत्र के पीपर कुंडली गांव की है। जहां पर चरवा थाना क्षेत्र के मावली गांव के रहने वाले सूरज ईट भट्टे पर पथाई का काम करता था। अट्ठारह माई की रात को उसका शव झोपड़ी के अंदर साड़ी के टुकड़े से फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली थी। पुलिस को मृतका की पत्नी ने तहरीर देते हुए बताया था कि उसके पति की हत्या ट्रैक्टर ड्राइवर और भट्टा मालिक मूलचंद ने मिलकर की है। करारी पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए तफ्तीश शुरू की तो चौंकने वाले तथ्य सामने आए। पता चला कि जब पति सूरज घर पर नहीं रहता है तो उसका बड़ा भाई आता है। इतना ही नहीं इस बात को लेकर पति पत्नी में झगड़ा भी रोज झगड़ा हुआ करता था। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जेठ के साथ अवैध संबंध की ओर इशारा कर रहे थे। शक गहरा होने पर करारी पुलिस ने पत्नी लक्ष्मी देवी और जेठ मोनू से कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। लक्ष्मी ने बताया कि वाह जेठ मोनू से प्रेम करती है। और उससे शादी करना चाहती है। लेकिन उसका पति रास्ते का कांटा था। इसलिए उसकी हम लोगों ने योजना बनाकर हत्या कर दी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें