Fronx Waiting Period: मारुति की ये नई नवेली कार नहीं आएगी आसानी से हाथ, 10 महीने तक करना होगा इंतजार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

फ्रॉन्‍क्स की एक महीने में कंपनी को 8 हजार से ज्यादा बुकिंग मिली हैं.
सबसे ज्यादा इसके टॉप मॉडल को बुक करवाया जा रहा है.
कार की कीमत 7.46 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू है.

नई दिल्ली. मारुति की दो नई गाड़ियों ने ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान शिरकत की और लोगों के दिलों में पर उनका राज हो गया. ये थीं Jimny और Fronx. इन दोनों ही कारों के लॉन्च होने के साथ बुकिंग की मानो बाढ़ आ गई. जहां एक तरफ जिम्नी की बुकिंग 30 हजार पार कर चुकी है, वहीं फ्रॉन्‍क्स की एक महीने में ही 8 हजार से ज्यादा बुक‌िंग मिल गई है. फ्रॉन्‍क्स लोगों तक पहुंचने भी लगी है. लेकिन अब बुक करवाने पर इस कार को घर लाने के लिए आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है.

फ्रॉन्‍क्स के टर्बोचार्जड टॉप वेरिएंट की डिमांड सबसे ज्यादा है. इसके साथ ही कार सिग्मा, डेल्टा, डेल्टा प्लस, अल्फा और जीटा वेरिएंट में भी अवेलेबल है. कार को दो इंजन ऑप्‍शन और तीन ट्रांसमिशन ऑप्‍शन के साथ ऑफर किया जाता है. आइये जानते हैं किस वेरिएंट पर कितना वेटिंग पीरियड है.

यह भी पढ़ें: Creta के दांत खट्टे करने आ रही Honda की नई एसयूवी, मात्र 11,000 रुपये में शुरू हुई बुकिंग, इस दिन हटेगा पर्दा

किस वेरिएंट पर कितनी वेटिंग
फ्रॉन्‍क्स के 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन में आने वाले सिग्मा और डेल्टा प्लस का वेटिंग पीरियड 8 सप्ताह यानि दो महीने तक का है. वहीं इसके डेल्टा वेरिएंट का वेटिंग पीरियड 12 सप्ताह यानि 3 महीने तक का है. वहीं बाकि वेरिएंट्स का वेटिंग पीरियड भी लगभग इतना ही है. हालांकि टर्बोचार्ज्ड 6 स्पीड ऑर्क कन्वर्टर ट्रांसमिशन वाले टॉप एंड वेरिएंट के लिए 10 महीने का इंतजार करना होगा. इस वेरिएंट की सबसे ज्यादा बुकिंग कंपनी को मिली हैं.

फ्रॉन्‍क्स की कीमत की बात की जाए तो ये 7.46 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होकर 13.13 लाख रुपये तक जाती है. टॉप एंड अल्फा डुअल टोन मॉडल के लिए आपको 13 लाख रुपये से भी ज्यादा एक्स शोरूम कीमत में देने होंगे.

फीचर्स भी शानदार
फ्रॉन्‍क्स के फीचर्स भी काफी शानदार दिए गए हैं. कार में 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है. इसके के साथ हेडअप डिस्‍प्ले, वायलैस चार्जर, एंड्रॉयड और एप्पल कार प्ले, कनेक्ट कार टेक, क्लाइमेट कंट्रोल एसी, क्रूज कंट्रोल जैसे कई फीचर्स आपको इसमें देखने को मिलेंगे.

Tags: Auto News, Car Bike News, Maruti Suzuki

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें