माला सिन्हा की गोद में नजर आ रहे इस बच्चे को पहचाना, स्‍ट्रगल की मिसाल है चमकता करियर, आज हैं मशहूर एक्टर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. इन दिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की दिग्गज माला सिन्हा (Mala sinha) की एक फोटो खूब वायरल हो रही है. इस फोटो में माला सिन्हा न सिर्फ अलग अंदाज में नजर आ रही हैं बल्कि इस अदाकारा की गोद में एक क्यूट सा बच्चा भी नजर आ रहा है. माला की गोद में नजर आ रहा ये बच्चा आज बॉलीवुड का जाना-माना नाम है. ये फोटो सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर हर कोई इस बच्चे को पहचानने की कोशिश में लग गया है. लेकिन क्या आप इस बच्चे को पहचान पा रहे हैं?

फिल्मी दुनिया के कई ऐसे स्टार्स हैं, जो अपने बचपन से ही बॉलीवुड फिल्मों के सेट्स पर जाते रहे हैं. इन स्टार्स का बचपन और जवानी दोनों ही एक्टिंग की दुनिया में ही गुजरा है. कुछ बच्चे तो ऐसे हैं जो अपने पिता के साथ फिल्म के सेट पर गए और पिता की एक्ट्रेसेस की गोद में भी खेले हैं. ऐसा ही कुछ फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. माला सिन्हा की गोद में नजर आ रहे इस बच्चे ने एक्टिंग की दुनिया में खूब राज किया है. आज भी ये बच्चा इंडस्ट्री में एक्टिव है. इस स्टारकिड के पिता भी इंडस्ट्री के जाने माने स्टार हैं.

जब डायरेक्टर ने शाहरुख खान पर लगाई पाबंदी, जींस नहीं ट्राउजर्स पहनने की दी सलाह, अर्जुन बनकर रच दिया इतिहास

पिता और भाई की तरह एक्टिंग में बनाया करियर
अगर आप इतना हिंट देने के बाद भी नहीं तस्वीर में नजर आ रहे इस बच्चे को नहीं पहचान पा रहे हैं तो चलिए हम बताते हैं. माला सिन्हा की गोद में नजर आ रहा ये बच्चा कोई और नहीं बल्कि बॉबी देओल हैं. हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के बेटे बॉबी देओल. ये फोटो उस वक्त की है जब बॉबी अपने पिता धर्मेंद्र के साथ शूटिंग पर गए थे. फोटो में पहाड़ी टोपी लगाए बॉबी देओल काफी क्यूट लग रहे हैं. फिल्म आंखें की सेट का इस फोटो पर लोग भी खूब अंदाजा लगा रहे हैं. बॉबी ने भी अपने पिता धर्मेंद्र और भाई सनी देओल के नक्शेकदम पर चलते एक्टिंग को ही करियर के लिए चुना है.

फिल्मों में फ्लॉप, ओटीटी का सुपरस्टार
बॉलीवुड में बॉबी देओल ने अपने एक्टिंग करियर में सोल्जर, हमराज, अजनबी, बरसात और दिल्लगी जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब बॉबी देओल का करियर ग्राफ गिरने लगा. लेकिन एक्टर ने हार नहीं मानी फिल्मों में धाक जमाने के बाद एक्टर ने ओटीटी में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया और वेब सीरीज आश्रम के जरिए अपनी एक्टिंग से ओटीटी पर सबको अपना दीवाना बना दिया.

बता दें कि बाबी देओल के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो इस साल उनकी सुपरहिट फिल्म ‘अपने’ पार्ट टू आ सकती है. इस फिल्म में एक बार फिर बॉबी देओल के साथ पिता धर्मेंद्र और भाई सनी देओल की जोड़ी फैंस को देखने को मिल सकती है. इसके अलावा बॉबी देओल इस साल फिल्म एनिमल में भी नजर आने वाले हैं.

Tags: Bobby Deol, Dharmendra, Entertainment news., Entertainment Special, Entertainment Throwback

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें