नई दिल्ली/इंदौर. मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी में इंदौर में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क बनाने का ऐलान कर दिया गया है. यह पार्क दो साल में तैयार हो जाएगा. इससे इंदौर के साथ आसपास के जिलों में उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के तमाम अवसर पैदा होंगे. यह पार्क धार जिले के पीतमपुरा में 255.17 एकड़ में बनाया जा रहा है. औद्योगिक दृष्टिकोण से सबसे बेहतर लोकेशन चिह्नित कर इसका निर्माण किया जा रहा है. इंदौर में एमएमएलपी शुरू होने के बाद इंदौर, देवास, धार पीतमपुरा, खंडवा और बरवानी और आसपास के इलाकों में उद्योग जगत को बढ़वा मिलेगा. साथ ही रोजगार के अवसर पैदा होंगे.
एमएमएलपी निर्माण कंपनी एनएचएलएमएल (नेशनल हाईवे लाजिस्टक मैनेजमेंट लिमिटेड) के सीईओ प्रकाश गौड़ ने बताया कि इंदौर में एमएमएलपी के निर्माण का काम जल्द शुरू होगा. यह तीन फेज में बनाया जाएगा. मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क का पहला फेज दो साल में यानी 2025 तक तैयार हो जाएगा और संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा. यह स्थान इंदौर एयरपोर्ट से 30 किमी की दूरी पर है. साथ ही यहां इंदौर तिही-दाहोद रेल लाइन प्रस्तावित है. वहीं यह स्थान संगोर रेलवे स्टेशन से 6.5 किमी की दूरी पर है. पार्क की कनेक्टिविटी के लिए चार लेन की रोड बनाई जाएगी. महोब-नीमच स्टेट हाईवे से चार लेन रोड से कनेक्ट होगी.
आपके शहर से (भोपाल)

Bhopal : Narottam Mishra का बड़ा बयान, कहा- “कांग्रेस को बर्बाद करने के लिए DK ही काफी हैं” |MP News

UPSC Result 2022: यूपीएससी में रहा बेटियों का दबदबा, 933 में से 320 लड़कियां, जानें पूरी डिटेल

Bhopal : Karnataka के Deputy CM DK Shivkumar की Entry पर Narottam Mishra का बड़ बयान, कही ये बात

How To Change ₹2000 Note: ₹2000 का नोट बदलने का आज दूसरा दिन, बैंकों में पहले दिन जैसी नहीं कोई समस्या

Breaking News: Odisha में Chhattisgarh के तीर्थ यात्रियों से मारपीट, टोल टैक्स को लेकर की पिटाई | CG

Success Story: बचपन में कटे दोनों हाथ, एक पैर, कंधे पर कलम बांधकर सीखा लिखना, अब बन गए साहब

एक बार खर्च…फिर हर साल मुनाफा! अमरूद, एप्पल बेर से यह किसान कमा रहा लाखों

UPSC Result 2023: डिफेंस कैडर की अफसर ने फिर क्रैक किया एग्जाम, रिजल्ट बना बर्थडे गिफ्ट

Umaria : बस के पलटने से 24 से ज्यादा लोग घायल | MP News | Latest News | Hindi News | Accident

स्मार्ट सिटी में ऐसी लापरवाही : क्षिप्रा में मिली सीवेज की गंदगी, पानी में मल-मूत्र देख बिना स्नान किए लौटे श्रद्धालु

10 साल की बच्ची को थी…40 साल वाली बीमारी, शिवपुरी में हुआ सफल ऑपरेशन
एमएमएलपी से लाजिस्टिक कीमत होगी चार फीसदी कम
देश में बनने वाले मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क-एमएमएलपी (Multimodal Logistics Park- MMLPs) से समान ढुलाई में चार फीसदी तक की कमी आ जाएगी. इस तरह लाजिस्टिक कॉस्ट कम होने से चीजें सस्ती होंगी. मौजूदा समय करीब 14 फीसदी लॉजिस्टिक कॉस्ट आ रही है, लेकिन एमएमएलपी बनने के बाद यह कॉस्ट 10 फीसदी ही रहने की संभावना है.
देश में बनने हैं 35 एमएमएलपी
केन्द्र सरकार माल ढुलाई में समय और ट्रांसपोर्टेशन (Transportation) में कमी लाने के लिए देशभर में 35 मल्टीमॉडल लाजिस्टिक पार्क बना रही है. इनमें तीन स्थानों पर एमएमएलपी के लिए बिड्स आमंत्रित की जा चुकी हैं, एक के लिए जल्द आमंत्रित कर दी जाएगी. वहीं नौ स्थानों के लिए अध्ययन का काम चल रहा है. सभी 35 स्थानों पर जहां पर एमएमएलपी का निर्माण होना है, उन स्थानों को चिह्नित कर लिया गया है.
इन स्थानों पर पार्क का काम प्रगति पर है
चेन्नई, बेंगलुरू और नागपुर में बिड्स आमंत्रित की जा चुकी हैं. इंदोर के लिए भी काम अवार्ड कर दिया गया है. जिन नौ स्थानों पर स्टडी चल रही है, उनमें मुंबई, पुणे, हैदराबाद, कोयंबटूर, अनंतपुर, विशाखापट्टनम, कानुपर, जम्मू और बिकदिन/जालना शामिल हैं.
ये हैं प्रमुख फायदे
- मल्टीमॉडल पार्क इस तरह विकसित किए जाएंगे, जहां रोड के साथ साथ मालगाड़ियां भी सीधे चली जाएं. इस लाजिस्टिक कॉस्ट में कमी आएगी. मालगाड़ी से शहर के करीब सामान को पहुंचाया जा सकेगा.
- प्रदूषण में कमी आएगी. छोटे छोटे ट्रकों के बजाए बड़े ट्रक और मालगाड़ी से सामान पहुंचेगा. वाहनों के फेरे कम लगने से प्रदूषण में कमी आएगी.
- जाम से राहत मिलेगी. ट्रकों की आवाजाही कम होने से जाम से राहत मिलेगी.
भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बनेंगे एमएमएलपी
ये पार्क भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत हाईवे पर विकसित किए जा रहे हैं. एनएचएलएमएल, एनएचएआई की कंपनी है जो सड़क परिवहन मंत्रालय के मार्गदर्शन में बनाई गयी है. पार्क पीपीपी मॉडल के तहत बनाए जाएंगे. निर्माण समय के साथ 45 साल के लिए छूट रहेगी. एमएमपीएल की अनुमानित लागत 70000 करोड़ है. इनमें 23000 करोड़ सरकार एजेंसी और 46000 करोड़ डेवलपर लगाएंगे. पार्क की क्षमता 700 एमएमटी होगी. 7000 एकड़ में पार्क विकसित होंगे.
.
Tags: Indore news, Mp news
FIRST PUBLISHED : March 02, 2023, 18:20 IST








