
पीयूष शर्मा/मुरादाबाद. मुरादाबाद में जिला कृषि विकास प्रदर्शनी की तैयारियां तेज हो गईं. जिला मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार सिंह ने कंपनी बाग के अंदर का परिसर छोड़ कर आसपास का शेष क्षेत्र प्रदर्शनी क्षेत्र घोषित किया है. इस दौरान मंच पर रंगारंग कार्यक्रम होंगे और आसपास झूले व अन्य गतिविधियां होंगी. साथ ही प्रदर्शनी में अफसरों की जिम्मेदारी तय कर दी है. जिला कृषि, विकास एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी- 2023 मुरादाबाद में 27 मई से 27 जून तक एक महीने चलेगी.
मुरादाबाद निवासी मासूम छात्र की बेबसी भरे शब्दों में शहर को प्रदर्शनी की सौगात दी थी. डीएम अंकल स्कूल की छुट्टी में पैसे वाले लोग बाहर घूमने चले जाते हैं. हमारे शहर में घूमने या गर्मियों की छुट्टियां बिताने का कोई साधन नहीं है और बाहर जाने के लिए पैसे भी नहीं हैं. मासूम के इन शब्दों से तत्कालीन डीएम प्रभावित हुए थे और उन्होंने शहर के लिए प्रदर्शनी का खाका तैयार किया. 1992 से अब तक जिगर मंच पर गर्मियों की छुट्टियों में कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए प्रदर्शनी जिला प्रशासन की जिम्मेदारी में लगाई जाती है.
27 मई से 27 जून तक लगाई जाएगी प्रदर्शनी
शहर में आम लोगों के लिए 27 मई से 27 जून तक कृषि विकास एवं संस्कृति प्रदर्शनी लगाई जाएगी. इस प्रदर्शनी की परंपरा 1992 में तत्कालीन जिलाधिकारी विद्या नाथ गर्ग के भाव से भरे मन की देन है. उस समय शहर के मासूम छात्र के द्वारा लिखे गए पत्र में वह बेबसी भरे शब्दों ने डीएम के मन पर असर किया. तब डीएम ने उस जैसे हजारों बच्चों के लिए स्कूलों की छुट्टियों में प्रदर्शनी की रूपरेखा तैयार की. इसके लिए पंचायत भवन का मैदान और मंच चुना. इस मंच को भी उस दौरान एक नई पहचान के रूप में जिगर मंच का नाम दिया गया.
.
Tags: Latest hindi news, Moradabad News, UP news
FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 15:23 IST








