
Korean Boy Talking in Bihari: किसी भी भाषा को सीखने के लिए आपको खासी मेहनत करनी पड़ती है. सालों साल लग जाते हैं, तब जाकर इंसान उस भाषा का शब्दकोष बना पाता है. इतना ही नहीं इसका एक्सेंट पकड़ने में तो उसे काफी वक्त लगता है. सोचिए आप कोरियन सीखकर उस एक्सेंट में कितने सालों में बात कर पाएंगे! हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि एक कोरियन लड़के ने न सिर्फ हिंदी सीखी है बल्कि वो बिहारी एक्सेंट पकड़ चुका है.
हमारे देश के अलग-अलग कोनों में अलग-अलग भाषाएं बोली जाती हैं. फिर भी हमें सारी भाषाएं ठीक तरह से नहीं आती हैं. ऐसे में विदेशी लोगों को हिंदी बोलते हुए सुनना अलग अनुभव होता है. वे टूटी-फूटी हिंदी में बात करते हैं. हालांकि जिस लड़के के बारे में अब हम आपको बताएंगे, वो हिंदी के साथ-साथ बिहार वाला एक्सेंट भी पकड़ चुका है.
कोरियन की बिहारी टोन है ज़बरदस्त
वीडियो में एक कोरियन शख्स बिहारी एक्सेंट में हिंदी बोलता दिख रहा है. उसकी हिंदी सुनकर आपको जरा भी इस बात का अहसास नहीं होगा कि वो भारत नहीं, बल्कि कोरिया का रहने वाला है. वीडियो में आप देखेंगे कि कोरियन शख्स के साथ एक भारतीय भी मौजूद है. वो उससे जब सवाल करता है, तो लड़का पूरे बिहारी अंदाज़ में हाथ के एक्शन के साथ बोलता है. एक बार तो आपको झटका लगता है लेकिन बाद में आपको उसका ये एक्सेंट प्यारा लगने लगता है. हालांकि उसकी पर्सनालिटी के साथ ये सुनने काफी अनोखा है और कई बार तो हंसी भी आती है.
.
Tags: Ajab Gajab, Funny video, Viral Video on Social Media
FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 15:14 IST








