10 एक्टर्स की पत्नियां रहती हैं लाइमलाइट से दूर, स्टाइल में नहीं किसी से कम, कमाई में पति को देती हैं टक्कर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



बॉलीवुड में ऐसे एक्टर्स की एक लंबी लिस्ट हैं जिन्होंने किसी एक्ट्रेस को नहीं बल्कि बिजनेसमैन या एक्टर की बेटियों को अपना हमसफर बनाया है. इस लिस्ट में शरमन जोशी से लेकर विवेक ओबेरॉय तक का नाम शामिल है. तो चलिए जानते हैं-

‘रंग दे बसंती’, ‘आजा नचले, ‘लागा चुनरी में दाग’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके कुणाल कपूर ने किसी एक्ट्रेस को नहीं बल्कि इंडस्ट्री से हमेशा दूर रहने वाली नैना बच्चन को अपना हमसफर बनाया है. अमिताभ बच्चन की भतीजी नैना बच्चन एक इंवेस्टमेंट बैंकर हैं. इस लिस्ट में दूसरा नाम शरमन जोशी का है. शरमन जोशी ने गुजरे जमाने के खूंखार खलनायक प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा से शादी की है. प्रेरणा और शरमन की मुलाकात कॉलेज में हुई थी. विवेक ओबेरॉय ने साल 2010 में कर्नाटक के जाने- माने राजनेता जीवराज अल्वा की बेटी प्रियंका अल्वा से शादी की थी. प्रियंका हमेशा से ही लाइमलाइट से दूर रही हैं और वह पेशे से सोशल वर्कर हैं. दिवंगत एक्टर इरफान खान का परिवार हमेशा मीडिया और लाइमलाइट से दूर रहा है. इरफान की पत्नी सुतापा सिकदर के बारे में तो बहुत ही कम लोग जानते हैं. सुतापा खुद फिल्मों की दुनिया से ताल्लुक रखती हैं. वह एक फिल्म राइटर हैं. जॉन अब्राहम ने सालों तक बिपाशा बसु को डेट करने के बाद इंडस्ट्री के बाहर की लड़की को अपना हमसफर बनाया. जॉन अब्राहम ने साल 2014 में इंवेस्टमेंट बैंकर प्रिया रुंचल से शादी की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कपल की मुलाकात जिम में हुई थी. आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान ने अपनी बचपन की दोस्त अवंतिका मलिक से शादी की थी. तकरीबन 8 सालों तक डेट करने के बाद इमरान खान और अवंतिका मलिक शादी के बंधन में बंधे थे. हालांकि, शादी के बाद ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया. आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप की जोड़ी बॉलीवुड में एक मिसाल है. जिस इंडस्ट्री में आए दिन रिश्ते बनते और बिगड़ते हैं, उस इंडस्ट्री में पहचान बनाने के बावजूद ये कपल सालों से साथ है. ताहिरा कश्यप एक राइटर और फिल्म मेकर हैं. ‘स्त्री’ और ‘दंगल’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाले एक्टर अपारशक्ति खुराना की लव स्टोरी भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है. अपारशक्ति खुराना की पत्नी आकृति आहूजा फिल्मी दुनिया से बहुत दूर रहती हैं. इमरान हाश्मी और परवीन शाहनी ने 2006 में शादी की थी. इस कपल ने शादी से पहले सालों तक एक- दूसरे को डेट किया था. इमरान हाश्मी की बेशुमार पॉपुलैरिटी के बावजूद उनकी पत्नी परवीन शाहनी लाइमलाइट से दूर रहती हैं. एक्टर नील नितिन मुकेश ने 2017 में अपने घरवालों की पसंद से अरेंज मैरिज की थी. एक्टर की पत्नी रुक्मिणी सहाय शादी से पहले एविएशन इंडस्ट्री में काम करती थीं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें