‘पुष्पा 2’ की रिलीज डेट आई सामने! 400 करोड़ी फिल्म इस दिन मचाएगी धमाल, शाहरुख खान से टक्कर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. सुकुमार की फिल्म ‘पुष्प: दि रूल’ को लेकर लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है. हर दर्शक अल्लू अर्जुन की इस फिल्म को जल्द से जल्द सिनेमाघर में जाकर देखना चाहता है. फिल्म की रिलीज को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन अब फाइनली फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है (Pushpa 2 Release Date). खबरों की मानें तो फिल्म साल 2024 में नहीं बल्कि इसी साल रिलीज होगी. फिल्म में फहाद फासिल और रश्मिका मंदाना अहम रोल में दिखेंगे.

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा: दि राइज’ साल 2021 में रिलीज हुई थी. फिल्म को इतना पसंद किया गया था कि इसने 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. फिल्म की सफलता को देखते हुए इसके दूसरे भाग ‘पुष्पा: दि रूल’ को बनाने की घोषणा की गई थी. फिल्म के दूसरे भाग में अल्लू का नया अवतार नजर आएगा और फिल्म में कई सरप्राइज एलिमेंट भी होंगे.

शाहरुख की ‘डंकी’ के सामने
अल्लू अर्जुन की फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कई दिनों से कयास लगाए जा रहे हैं. अब ई टाइम्स की खबर के मुताबिक फिल्म की रिलीज डेट कंर्फम हो गई है और ये इसी साल 22 दिसम्बर को रिलीज होगी. यानी ​अल्लू के फैंस के लिए यह बड़ी खबर है. वहीं, दूसरी तरफ साल के अंत में शाहरुख खान की ‘डंकी’ भी 22 दिसम्बर को ही रिलीज होने वाली है. ऐसे में यह 2023 का सबसे बड़ा क्लैश हो सकता है. यदि ऐसा होता है तो शाहरुख को नुकसान हो सकता है. उधर, अल्लू के शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ में भी आने की खबर है. ऐसे में शाहरुख नहीं चाहेंगे कि दिसम्बर में उनकी फिल्म अल्लू की फिल्म से टकराए.

Big Update: ‘पुष्पा 2’ में रणवीर सिंह! क्या ‘बिट्टू शर्मा’ की नैया पार लगाएंगे अल्लू अर्जुन, बड़े ट्विस्ट की तैयारी

” isDesktop=”true” id=”6297191″ >

बता दें कि खबरों के अनुसार, फिल्म में सरप्राइज एलिमेंट के तौर पर रणवीर सिंह भी जुड़ रहे हैं. वे फिल्म में पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंग.

Tags: Allu Arjun, Rashmika Mandana, Shah rukh khan, Shahrukh khan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें