
नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि आगामी 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नया और नवनिर्मित संसद भवन देश को सौंपेंगे. उन्होंने कहा, ‘पीएम मोदी 28 मई को संसद का नवनिर्मित भवन राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इस नई संचरना को रिकॉर्ड समय में बनाने के लिए करीब 60,000 श्रमयोगियों ने अपना योगदान दिया है. इस अवसर पर पीएम सभी श्रमयोगियों का सम्मान भी करेंगे.’
Author: Up Head Line
Views: 30








