बैड कोलेस्ट्रॉल को खून से छानकर अलग कर देंगे ये 5 फूड्स, डाइट में करें सेवन, नसों की हो जाएगी सफाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

स्वस्थ्य शरीर के लिए हेल्दी फूड्स का बेहद जरूरी
नट्स के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है

Best Foods To Reduce Cholesterol: स्वस्थ्य शरीर के लिए हेल्दी खाना बेहद जरूरी होता है. रोजाना के खान-पान का हमारे स्वास्थ्य पर बहुत असर पड़ता है. हरी सब्जियां और ताजे फल के साथ अन्य हेल्दी फूड्स खाने से कई बीमारियां दूर होती हैं. कॉलेस्ट्रॉल भी एक ऐसी ही कंडीशन है जिसे डाइट के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है. रोजाना के डाइट में फल, सब्जियों और हेल्दी फूड्स को शामिल कर कोलेस्ट्रॉल लेवल को काफी हद तक कम किया जा सकता है. आइए आज हम आपको ऐसे फूड्स बताते हैं जो बैड कॉलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार हैं.

1.नट्स: हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक नट्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. अखरोट, काजू-बादाम फाइबर से भरपूर होते हैं. इनमें पाए जाने वाले मिनरल्स और पोषक तत्व हार्ट को भी हेल्दी रखते हैं. नट्स के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है.

2.साबुत अनाज: साबुत अनाज बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए बेहद फायदेमंद हैं. ओट्स में घुलनशील फाइबर पाया जाता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर करता है. साबुत अनाज हार्ट को भी हेल्दी रखते हैं.

इसे भी पढ़ें- 50 साल की उम्र में भी लोहे सी मजबूत रहेंगी हड्डियां, 6 हेल्दी फूड्स से कर लें दोस्ती, स्वाद भी लाजवाब

3.लहसुन: आपको घरों के किचन में लहसुन बहुत आसानी से मिल जाएगा. लहसुन का उपयोग सब्ज़ियों के साथ अन् यस्वादिष्ट और लजीज व्यंजनों में किया जाता है. लहसुन का तड़का लगाने से खाने का स्वाद बढ़ जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि लाश सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. लहसुन में एलिसन पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. इसके सेवन से ब्लड कोलेस्ट्रोल कम होता है.

4.हरी सब्जियां: हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के हरी सब्जियां बेहद फायदेमंद हैं. शरीर में जमे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने के लिए ब्रोकली, फूलगोभी, टमाटर, गाजर, प्याज और पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए. इन सब्जियों में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है.

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में क्यों नहीं खाते ज्यादा अंजीर? ब्लीडिंग की हो सकती है समस्या, ये हैं 4 बड़े नुकसान

5.सोयाबीन: सोयाबीन और टोफू कोलेस्ट्रॉल के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. इनमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिससे बॉडी को मजबूती भी मिलती है. सोयाबीन मिल्क भी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है. इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम होता है.

Tags: Health benefit, Health News, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें