
कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 24 May 2023)
आज आय के मुकाबले खर्च अधिक रहेगा. आंखों में दर्द की समस्या आ सकती है. मानसिक चिंता बनी रहेगी. लोगों से सादगीपूर्ण व्यवहार करें. किसी तरह का कन्फ्यूजन ना हो, इसका ध्यान रखें. दोपहर के बाद समस्या में परिवर्तन आएगा. आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभदायी रहेगा. पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा. मन से नकारात्मक भावनाएं दूर रखें.
सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 24 May 2023)
आज सुबह का समय बहुत अच्छी तरह से गुजरेगा. सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आनंदप्रद और लाभप्रद समाचार मिलेंगे. मित्रों के साथ दिन अच्छा बीतेगा. आय में वृद्धि होगी तथा धन लाभ होगा. दोपहर के बाद आपकी वाणी और व्यवहार से किसी को परेशानी हो सकती है. वाहन चलाने में सावधानी रखें. मानसिक चिंता बढ़ सकती है. परिजन और संतान के साथ मनमुटाव हो सकता है.
कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 24 May 2023)
आपका दिन अनुकूल रहेगा. परिजनों के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे. दोस्तों और स्वजनों से उपहार मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों के काम से अधिकारी खुश रहेंगे. दोपहर के बाद आपमें किसी बात का कन्फ्यूजन रहेगा. जल्दबाज़ी में कोई काम ना करें. विवाह योग्य जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है. मित्रों से लाभ होगा.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 01:20 IST









