PHOTOS: कौन है UPSC के टॉप-5 में आना वाला इकलौता लड़का? नहीं बनना चाहता IAS, जानें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

UPSC Result 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज यानि 23 मई को परिणाम घोषित कर दिए हैं. लगातार चौथे साल भी महिलाओं ने टॉपर की लिस्ट परचम लहराया है. टॉप पांच में चार महिलाएं शामिल है. यूपीएससी 2022 की टॉपर इशिता किशोर रही हैं, जबकि दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर क्रमशः गरिमा लोहिया, उमा हारथी और स्मृति मिश्र शामिल हैं. वहीं, 5वीं रैंक पाने वाले असम के मयूर हज़ारिका पुरुषों में टॉप किया है. आईये जानते हैं मयूर हज़ारिका के बारे में सबकुछ-

01

असम के तेजपुर के रहने वाले मयूर हज़ारिका शुरू से टॉपर रहे हैं. वह अपने हाई स्कूल और हायर सेकंडरी में टॉपर रहे हैं. उन्होंने अपना इंटरमीडिएट यानि हायर सेकंडरी की शिक्षा रामानुजन जूनियर कॉलेज नागाओं जिला से किया है. (Social Media)

02

हज़ारिका पेशे से एक डॉक्टर हैं, उन्होंने अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल से की है. हालांकि हज़ारिका ने रिजल्ट के बाद बताया कि उन्होंने यूपीएससी के लिए तैयारी स्मार्टली की थी लेकिन इतने अच्छे रैंक आने की उन्हें उम्मीद नहीं थी. (Twitter)

03

मयूर हज़ारिका को बधाई देते हुए असम के सीएम ने ट्वीट किया कि ‘5वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल करके आपने हम सभी को बहुत गौरवान्वित किया है. आपकी उपलब्धि शानदार है और हमारे युवाओं को सर्वश्रेष्ठ के लिए प्रेरणा देगी. वेल डन, और मेरा आशीर्वाद’ (Twitetr)

04

हज़ारिक ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्हें अच्छे रैंक की उम्मीद नहीं थी. उहालांकि मैं रिजल्ट से काफी खुश हूं. न्होंने इसकी तैयारी बहुत अच्छे से की थी. प्रीलिम्स की तैयारी के लिए उन्होंने सेलेक्टेड नोट्स को तैयार किया और टॉपिक वाइज पढ़ाई की थी. उन्होंने बताया कि मेरी पहली प्राथमिकता भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) की थी, जो मुझे मिल जाएगा. (Twitter)

05

साल 2022 के संघ लोक सेवा आयोग के परिणाम में कुल 933 विद्यार्थी सफल हुए हैं. टॉप 5 में 4 महिलाएं शामिल है. जबकि पांचवा रैंक असं के तेजपुर मयूर हज़ारिका ने हासिल की है. हज़ारिका पेशे से डॉक्टर हैं. (Twitter)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें