UPSC Result 2023: किसान की बेटी ने कर दिया कमाल, क्रैक कर दिया UPSC, जानिए सफलता का राज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


 

 

 कृष्ण कुमार/ नागौर. नागौर के मारवाड़ मूंडवा के पास एक छोटा सा गांव खुड़खुड़ा कलां के साधारण किसान परिवार की बेटी मैना ने UPSC के एग्जाम को क्लियर कर सफलता हासिल की. मैना की 613 वीं रैंक आई है. मैना को सफलता पाने के लिए कठिन संघर्ष व मेहनत करनी पड़ी.

दरअसल नागौर के खुड़खुड़ा गांव की रहने वाली मैना माता-पिता अनपढ़ है. मैना के पिता खेती के अलावा कुछ नहीं जानते .मैना शुरु से ही पढ़ाई में होशियार थी. मैना के भाईयों ने उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया. मैना ने 10 वीं तक गांव में ही की. दसवीं ने 96% प्रतिशत हासिल किया. वहीं 12 वीं कक्षा में 94.20% हासिल किया है. मैना के कुल छ: भाई-बहन है.

बता दें कि मैना के पिता किसान है और उनका पढ़ाई से कोई संबंध नही था. लेकिन बेटी को खूब पढ़ाया. आज बेटी ने माता-पिता का नाम रोशन किया. 12 वीं तक पढ़ाई करने के बाद मैना ने आगे की पढ़ाई करने के लिए जयपुर को चुना और जयपुर जाकर महारानी कॉलेज में पढ़ाई की. इसी दौरान UPSC की तैयारी की. कुछ समय पहले राजस्थान फॉरेस्ट सर्विस में एसीएफ पद पर चयन हुआ. उसके बाद यूपीएससी की तैयारी की. तीन प्रयासों में असफलता मिलने के बाद आखिरकार चौथे प्रयास में उन्हें सफलता हासिल हुई है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें