
ग्रेटर नोएडा. यूपी के ग्रेटर नोएडा में एक दर्दनाक घटना हुई है. घटना कस्बा रबूपुरा क्षेत्र का है. यहां खेलने के क्रम में एक बच्चे ने टॉफी खा लिया जो बच्चे के सांस की नली में जा अटकी और दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक मतक का नाम सान्याल है.
वो गले में टॉफी अटकने से सांस नहीं ले पाया. इस घटना में 4 वर्ष के बच्चे की जान चली गई. टॉफी अटकने के बाद बच्चे के परिवार ने लाख कोशिश कि लेकिन टॉफी नहीं निकला, इसके बाद आनन-फानन में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर भी उसकी जान नहीं बचा पाये और हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई. डॉक्टरों ने 4 साल के सान्याल को मृत घोषित कर दिया. बच्चे की मौत से परिवार में सन्नाटा पसरा है.
.
Tags: Greater noida news, UP news
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 20:11 IST
Author: Up Head Line
Views: 16








