UPSC 2022 Result: पिता दुकानदार, मां ANM, बेटी ने IAS बनकर पूरे इलाके में रच दिया इतिहास

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- सुष्मिता थापा

बागेश्वर. बागेश्वर के गरुड़ की कल्पना पांडे ने यूपीएससी सिविल सर्विसेज की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है. बागेश्वर की बेटी ने 102वीं रैंक प्राप्त की है. कल्पना की इस उपलब्धि से पूरी कत्यूर घाटी समेत जिले में खुशी की लहर है. गरुड़ के दुरस्त क्षेत्र  दर्शानी के खडेरिया गांव निवासी कल्पना ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. कल्पना के पिता ने बताया कि कल्पना तीन बहनों में सबसे छोटी है. कल्पना के पिता रमेश चंद्र पांडे गरुड़ बाजार में एक दुकान चलाते हैं, जबकि माता मंजू पांडे सीएचसी बैजनाथ में एएनएम हैं.

कल्पना ने कक्षा 10वीं तक की शिक्षा सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल बागेश्वर से प्राप्त की. उसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वह दिल्ली चली गई. कल्पना की इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी की लहर है. दर्शानी गांव के साहित्यकार मोहन जोशी, उच्च न्यायालय नैनीताल के अधिवक्ता डीके जोशी ने बताया कि कल्पना युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत है. उन्होंने बताया कि कल्पना को उनके गांव की पहली आईएएस बनने का गौरव प्राप्त हुआ है.

पूर्व प्रधानाचार्य नंदन सिंह अल्मिया व सामाजिक कार्यकर्ता हरीश जोशी ने इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि आज गरुड़ के बच्चे प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को एक अच्छा माहौल देने को कहा है। कल्पना की इस उपलब्धि पर ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की. सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधक जावेद सिद्दकी, प्रधानाचार्या रजिया सिद्दकी ने खुशी जताते हुए कल्पना को बधाई दी है और कहा कि कल्पना पांडे बचपन से ही पढ़ने में होनहार थी. इस उपलब्धि से स्कूल का और पूरे जिले का नाम रोशन किया है.

Tags: Bageshwar city news, Upsc exam, Upsc result, UPSC results, Uttarakhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें