नेट बैंकिंग पर पासवर्ड बनाते समय रखें…इन बातों का ध्यान, नहीं तो हो सकता है नुकसान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आदित्य तिवारी/भोपाल: वर्तमान में हम किसी भी काम को घर बैठे और जल्द से जल्द करना चाहते हैं और इन कामों के पेमेंट के लिए क्रेडिट या डेबिट कार्ड जैसे माध्यमों का उपयोग करते हैं. लेकिन इनका इस्तेमाल करने से हमें हमेशा ही सावधानी बरतने की जरूरत होती है.

इन दिनों साइबर क्राइम की घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. अब तक देखने में आता था कि साइबर ठग कभी ओटीपी तो कभी आधार या पैन की डिटेल्स मांगकर रकम उड़ा देते थे. लेकिन अब इन ठगों ने तरीका बदल दिया है. अब ये लोगों के सेविंग अकाउंट से लोन ले रहे हैं. कुछ दिनों में ही क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल से फर्जी लोन लेने का मामला बढ़ा है.

क्रेडिट फ्रीज प्लेस करें
क्रेडिट फ्रीज प्लेस करने के लिए आप इन तीन संस्थाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं. क्रेडिट फ्रीज प्लेस का काम एक तरह से हमारे क्रेडिट कार्ड को सिक्योरिटी प्रदान करने का है. इसका इस्तेमाल करने से हम अपने क्रेडिट कार्ड तथा व्यक्तिगत जानकारी का डाटा किसी भी ठग या चोरों के पास जाने से रोकते हैं. साथ ही अगर आप क्रेडिट कार्ड से ठगी का शिकार हो चुके हैं तो इसके जानकारी क्रेडिट कार्ड की कंपनी को जल्द से जल्द बताएं. ताकि कंपनी कार्ड से हो रही अनुचित लेनदेन पर नजर रख सके.

आपके शहर से (भोपाल)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

कठिन पासवर्ड बनाएं
जब कभी इंटरनेट बैंकिंग या क्रेडिट कार्ड का पासवर्ड बनाएं तो हमेशा ध्यान रखें कि इसे इतना कठिन बनाएं ताकि कोई कभी सोच न सके. पासवर्ड बनाने के लिए हमेशा लेटर्स नंबर और सिंबल का इस्तेमाल करें. निरंतर समय पर अपने बैंकिंग ऐप्स तथा सॉफ्टवेयर को अपडेट करते रहें. क्रेडिट कार्ड तथा इंटरनेट बैंकिंग एक्टिवेट करने के दौरान जिस ईमेल का इस्तेमाल किया है, उसमें किसी भी अज्ञात व्यक्ति का ईमेल गलती से भी न खोलें.

तब करें फ्रॉड अलर्ट प्लेस
साइबर एक्सपर्ट सीपी शिवहरे के मुताबिक, ठगी का शिकार होने के बाद सबसे पहले नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर एफआईआर दर्ज करवाएं. एफआईआर दर्ज करवाने के तुरंत बाद क्रेडिट रिपोर्ट पर जाकर फ्रॉड अलर्ट पर प्लेस करें. क्रेडिट रिपोर्ट पर रखी जाने वाली फ्रॉड अलर्ट एक सूचना है. फिर आप क्रेडिट कार्ड कंपनी तथा दूसरे लोगों को आपके साथ हुए ठगी की जानकारी दें. फ्रॉड अलर्ट प्लेस करने के लिए भारत में तीन बड़ी संस्थाएं हैं, जिनका इस्तेमाल आप कर सकते हैं.

Tags: Bhopal news, Credit card, Cyber Crime, Net banking

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें