
प्रशांत कुमार/बरेली : उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली में जमानत पर छूट के आए दुष्कर्म के आरोपी का शव बरामद हुआ है. थाना फतेहगंज पश्चिमी के रहपुरा जागीर गांव में दुष्कर्म के मामले में जेल से जमानत पर छूटकर आए चरन सिंह नाम के युवक का शव आम के पेड़ के पास पड़ा मिला . युवक के शव के पास एक रस्सी भी पड़ी मिली है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि युवक की गला घोट का हत्या के बाद शव को फेंका गया है. वहीं शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची.
आपको बता दें कि रहपुरा जागीर गांव निवासी चरण सिंह के खिलाफ एक व्यक्ति ने नाबालिक बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए 8 महीने पहले मुकदमा दर्ज कराया था. जिसके बाद पुलिस ने चरण सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. 15 दिन पहले उसे बरेली जिला कोर्ट ने जमानत दी थी. पूरा परिवार रविवार को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था और चरण सिंह अपने घर अकेला था. जिसके बाद आज चरण सिंह का शव आम के पेड़ के नीचे पड़ा मिला जबकि आम के पेड़ की एक टहनी पर रस्सी लगी हुई मिली.
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या के बाद शव को फेंकने की आशंका जताई है. युवक के गर्दन पर रस्सी के निशान मिले हैं और स्थानीय लोग भी आशंका जता रहे हैं कि गला घोट कर युवक की हत्या की गई है और शव को फेंका गया है. बहरहाल पुलिस ने हत्या की बात से इनकार किया है. तो वहीं मृतक के पिता ने भी आत्महत्या की बात कहते हुए थाने में लिखित तहरीर दी है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
पूरे मामले में थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि गांव के खेतों में एक युवक का शव मिला है. मृतक युवक के पिता ने आत्महत्या की बात कहते हुए थाने में लिखित शिकायत की है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही स्पष्ट हो पाएगा कि युवक की मौत कैसे हुई है. यदि अगर इस मामले में कोई भी दोषी होगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
.
Tags: Bareilly news, Crime in uttar pradesh, Uttar Pradesh News Hindi
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 17:50 IST








