Ola S1, Chetak और Ather की फूली सांस, आ गया Simple One, सबसे ज्यादा रेंज वाला Electric Scooter!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

कंपनी ने स्कूटर में 4 राइडिंग मोड्स दिए हैं.
इसमें 5 किलोवॉट का डुअल बैटरी पैक है.
स्कूटर में 30 लीटर का स्टोरेज स्पेस दिया गया है.

नई दिल्ली. इंडियन स्टार्टअप सिंपल एनर्जी ने आखिर अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को लॉन्च कर दिया. इस स्कूटर को कंपनी ने 6 कलर ऑप्‍शंस में ऑफर किया है. जिसमें आपको ब्रेजेन ब्लैक, नम्मा रेड, एज्योर ब्लू, ग्रेस वाइट, ब्रेजेन एक्स और लाइट एक्स देखने को मिलेंगे.

लेकिन ये इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की खासियत नहीं है. इसकी खासियत कुछ ऐसी है कि बाजार में अपना राज किए बैठे OLA S1, Chetak, Vida, Tvs iCube और Ather जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटरों के सामने अब मुश्किल खड़ी होने वाली है. सिंपल वन की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी रेंज होगी. कंपनी ने दावा किया है कि ये सिंगल चार्ज में 212 किलोमीटर की रेंज देगा. स्कूटर को खरीदने के लिए इसे आप सिंपल एनर्जी की वेबसाइट पर आसानी से ऑनलाइन बुक करवा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Creta के दांत खट्टे करने आ रही Honda की नई एसयूवी, मात्र 11,000 रुपये में शुरू हुई बुकिंग, इस दिन हटेगा पर्दा

स्कूटर की शुरुआती कीमत कंपनी ने 1.45 लाख रुपये की रखी है. हालांकि ये अन्य कई इलेक्ट्रिक स्कूटरों के मुकाबले कुछ ज्यादा जरूर है लेकिन इसकी रेंज और फीचर्स को देखते हुए ये कॉस्ट जस्टिफाइड नजर आती है. आइये जानते हैं सिंपल 1 की क्या हैं खासियत….

क्या हैं फीचर्स
सिंपल वन में कंपनी ने ब्लूटूथ, एलईडी लाइटिंग, एंड्रॉयड ओएस जैसे आम फीचर्स तो दिए ही हैं. इसके साथ ही क्लाउट कनेक्टिविटी और रीजनरेटिव ब्रेकिंग जैसे शानदार फीचर्स से भी इसे लैस किया गया है जो अभी तक केवल प्रीमियम कारों में ही देखने को मिलते थे. इसके साथ ही स्कूटर में कई राइडिंग मोड्स भी दिए गए हैं जैसे इको, डैश, राइड और सोनिक. स्कूटर में 30 लीटर का स्टोरेज स्पेस भी दिया गया है.

शानदार बैटरी पैक
कंपनी ने स्कूटर में 5 किलोवाट का लीआयन डुअल बैटरी पैक दिया है. इस स्कूटर को साधारण घर के चार्जर से 5.54 घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है. वहीं एक बार पूरा चार्ज होने के बाद ये 212 किलोमीटर की रेंज देगा. वहीं कंपनी का एक और बड़ा दावा ये है कि ये सिर्फ 2.77 सेकेंड में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है.

Tags: Auto News, Car Bike News, Electric Scooter, Electric vehicle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें