
हरिकांत शर्मा/आगरा. इनसानों के साथ साथ जानवरों को भी गर्मी सताती है. खासकर भालू ज्यादा गर्मी सहन नहीं कर पाते हैं. आगरा भालू संरक्षण केंद्र में इन दिनों भालू अपने आप को कूल-कूल रखने के लिए आइस पॉप्सिकल्स खा रहे हैं. आइस पॉप्सिकल्स मौसमी फलों को आइस में जमा कर भालुओं के लिए रस्सी के सहारे पेड़ लटकाया जाता है. इसे बड़े चाव से खाते हैं. गर्मी में भालुओं को आइस पॉप्सिकल्स बेहद पसंद आती है. साथ ही इनको अंदर से ठंडा भी रखती है.
वाइल्डलाइफ एसओएस आगरा की तरफ से एक बेहद खूबसूरत वीडियो जारी किया गया है. इस वीडियो में भालुओं का झुंड पेड़ पर लटके हुए आइस पॉप्सिकल्स को बड़े चाव से खा रहा है. आइस पॉप्सिकल्स रसदार और ऐसे फलों से तैयार किया जाता है जिनकी तासीर ठंडी होती है. इन फलों को आइस में जमाया जाता है और उसके बाद भालुओं के सामने परोसा जाता है. आगरा वाइल्डलाइफ एसओएस ने भालूओं को गर्मी से बचाने के लिए रेस्क्यू सेंटर में बड़े-बड़े फव्वारे लगाए हैं. भालू खूब नहाते और मस्ती करते देखे जा सकते हैं.
भालुओं को हीट स्ट्रोक से बचने के लिए होता है खास इंतजाम
वाइल्डलाइफ एसओएस के डायरेक्टर कंजरवेशन प्रोजेक्ट्स बैजूराज एमवी ने कहा कि वाइल्डलाइफ एसओएस अपने सभी बचाए गए जानवरों की देखभाल के हमेशा पूरे इंतजाम करता है. खासकर गर्मी के मौसम में भालुओं को अधिक गर्मी लगती है. इसलिए गर्मी से राहत दिलाने के लिए सभी समुचित व्यवस्था की गई है. वाइल्डलाइफ एसओएस की पशु चिकित्सा सेवाओं के उप-निदेशक डॉ. एस इलयाराजा ने कहा कि हमने सभी बाड़ों में पर्याप्त छाया और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया है. विशेष आहार की व्यवस्था भी की गई है और हम हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए विटामिन सप्लीमेंट और इलेक्ट्रोलाइट भी दे रहे हैं.
.
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 17:04 IST








