JAC 10th, 12th Result 2023 : झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट SMS और डिजिलॉकर पर दो मिनट में ऐसे चेक करें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


JAC 10th, 12th Result 2023 : झारखंड बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी हो गया है. झारखंड बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट JAC की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in के अलावा SMS और डिजिलॉकर पर भी चेक किए जा सकेंगे. मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 14 अप्रैल से 5 अप्रैल तक हुई थी. मैट्रिक की परीक्षा में 4 लाख 33 हजार और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 3 लाख 50 हज़ार से अधिक छात्र शामिल हुए थे.

SMS पर ऐसे चेक करें मैट्रिक और इंटरमीडिएट के रिजल्ट

-10वीं का रिजल्ट SMS से चेक करने के लिए JHA10<स्पेस> रोल नंबर टाइप करके 5676750 नंबर पर मैसेज भेजना है.
-12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए JHA12 <स्पेस> रोल नंबर टाइप करके 5676750 नंबर पर मैसेज करें.

डिजिलॉकर पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

स्टेप-1 : सबसे पहले अपने फोन में इंस्टाल डिजिलॉकर एप पर जाकर साइन अप करें.
स्टेप-2 : अब रजिस्टर करने के लिए नाम, ईमेल आईडी, आधार कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर डालकर सबमिट करें.
स्टेप-3 : अब अपना सिक्योरिटी पिन नंबर एंटर करें, जो फोन पर मैसेज में आएगा.
स्टेप-4 लॉग इन हो जाने के बाद एजुकेशन सेक्शन में JAC 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करें.

Tags: Board Results, Education news, Jharkhand board result

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें