Weather Update: चुभती-जलती से मिलेगी राहत, दिल्‍ली-NCR से लेकर इन राज्‍यों में होगी बारिश, आएंगे आंधी-तूफान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली : पिछले दो दिनों से दिल्ली NCR में बनी हीट वेव (Heat Wave) की कंडीशन से थोड़ी राहत मिलने वाली है. अगले चार दिनों तक दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों (Delhi NCR Weather Update) में रहने वाले लोगों को हीट वेव से राहत मिलने जा रही है. क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि कल और परसों हल्की बारिश हो सकती है. इसकी वजह एक वेस्‍टर्न डिस्‍टर्बेंस (Western Disturbance) का नॉर्थ वेस्‍ट इंडिया को हिट करना है.

कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को भी साउथ वेस्ट दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में तापमान 45 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है और आज भी पूरे दिन हीट वेव की कंडिशन बनी रहेगी.

उनका कहना है कि लेकिन अगर आगे की बात करें तो नॉर्थवेस्ट इंडिया को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हिट कर रहा है. जम्मू कश्मीर में इसका प्रभाव दिखना शुरू हो गया है. 24 और 25 मई को नॉर्थवेस्ट इंडिया, दिल्ली NCR और नॉर्थ राजस्थान में इसका प्रभाव रहेगा. यहां बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है. इन मैदानी इलाकों में 1-2 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है.

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

श्रीवास्‍तव ने पूर्वानुमान जताते हुए कहा कि इस दौरान टेम्परेचर में 4-5 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है. तेज हवाएं भी चलेंगी, जिनकी स्पीड लगभग 40-45 किलोमीटर हो सकती है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस थोड़ा स्लो मूव कर रहा है. ऐसे में, 26 और 27 मई को भी दिल्ली NCR में इसका प्रभाव रहेगा. टेम्परेचर में हालांकि थोड़ी बढ़ोतरी होगी, लेकिन बादल घिरे रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है.

उन्‍होंने आगे बताया कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हिमाचल से जुड़े पंजाब के इलाक़ों और नॉर्थ राजस्थान के कुछ इलाकों में इस दौरान हेल स्टॉर्म की संभावना है. 24 और 25 मई को दिल्ली NCR में भी थंडर स्टॉर्म और लाइटनिंग रहेगी.

Tags: Delhi Rain, Imd, Weather, Weather Update

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें