Barmer : महज 23 साल की उम्र में इस युवा की खराब हो गई दोनों किडनियां, इलाज के लिए मदद की दरकार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 मनमोहन सेजू/ बाड़मेर. घर के आगे लगे छप्पर के नीचे लगी चारपाई और उस पर गले मे लगी सेंट्रल आईवी लाइन, हाथ पर फिस्टुला यह है भारत-पाकिस्तान की सीमा पर बसे बाड़मेर का वह बेबस कमठा मजदूरी मूलाराम. बीपीएल परिवार से आने वाला मूलाराम आज हर रोज अपनी जिंदगी की दुआएं मांगता है. महज 23 साल में उम्र में दोनो किडनियां फेल हो जाने से अब परिवार बेबसी के आलम में जी रहा है.

पश्चिम राजस्थान के सीमांत बाड़मेर जिले के भीलों की ढाणी, महाबार निवासी मूलाराम तिल तिल मरने को मजबूर है. महज 23 साल की उम्र में ही दोनों किडनियां फेल हो जाने से हर रोज मूलाराम अपनी जिंदगी की दुआएं मांगता नजर आता है. मांगे भी क्यों नही मजदूरी करते एक दिन आंखों के आगे अंधेरा आया और जब बेहोशी की हालात में घरवाले अस्पताल लेकर पहुंचे तो इनके पैरो तले जमीन सरक गई. 3 महीने पहले उसे बताया गया कि उसकी किडनी खराब हो चुकी है. महज 23 साल की उम्र में यह पीड़ा और उसके बाद घर की खस्ता हाल इस युवा को ही नहीं पूरे परिवार को बेबस कर चुका है.

मूलाराम की मां और पत्नी इसे किडनी देने को तैयार है लेकिन उसको लेकर लगने वाले खर्चे इनके आपे से बाहर है. यह परिवार अपने घर के इस सदस्य को तिल तिल मरते हुए देख रहे है और कर रहे है सरकार से मदद की गुहार है. अब मूलाराम डायलसिस पर है और सप्ताह में दो बार डायलिसिस होता है.

बेबस मूलाराम का कहना है कि बाड़मेर, जोधपुर और अहमदाबाद में जाकर इलाज करवाया लेकिन सभी ने बोला बिना किडनी ट्रांसप्लांट जिंदगी नहीं बचेगी. घर के कुछ सदस्य किडनी देने को तैयार हैं लेकिन उसको लेकर जो खर्च होगा वह वहन करने के हालात नहीं है. मूलाराम के दादा अब सरकार, जनप्रतिनिधियों और भामाशाहों से अपने पोते की जिंदगी की जान की मदद मांग रहे है.

आज इस बीपीएल परिवार के इस युवा की जिंदगी बचाने के लिए यकीनन मददगारों की जरूरत है. मूलाराम को यदि आर्थिक मदद मिले तो मूलाराम की जिंदगी फिर से रोशन हो सकती है. मूलाराम की मदद के लिए मरुधरा ग्रामीण बैंक, महाबार के खाता संख्या 83076885409 है इसका आईएफसी कोड RMGB0000267 है.

.

FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 14:56 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें