Shimla Car Accident: हिमाचल में हादसा, शिमला की पब्बर नदी में गिरी कार, 3 युवकों की मौत, 2 घायल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

कार सवार युवक शिमला के रामपुर से जागला शादी समारोह में जा रहे थे.
तीनों मृतक युवकों की उम्र 18 से 20 के बीच, जेसीबी से निकाली नदी में गिरी कार.

राजेंद्र शर्मा

शिमला. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला (Shimla Car Accident)  में सड़क हादसा हुआ है. यहां पर एक कार पब्बर नदी में गिरने से 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हैं. सभी युवक शादी समारोह से लौट रहे थे. हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

शिमला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिमला से 100 किमी दूर रोहडू-चिड़गांव सड़क मार्ग पर यह हादसा हुआ है. घायलों को नजदीकी रोहडू अस्पताल में भर्ती किया गया है. कार में सवार युवक रामपुर से शादी समारोह के लिए जांगला के लिए जा रहे थे.

आपके शहर से (शिमला)

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश

शिमला पुलिस ने बताया कि रात 1.15 बजे पुलिस चौकी जांगल को हादसे की सूचना मिली थी कि एक ऑल्टो कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई है. कार सवार रामपुर से शादी समारोह के लिए थाना जांगला जा रहे थे. घटना में 3लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए.

18 से 20 साल के बीच थे मृतक

पुलिस ने बताया कि हादसे में श्रेय नेगी (18) पुत्र लेख राज गांव करशली, तकलेच (रामपुर) शिमला, शिंवाग (18) पुत्र रूप लाल गांव कुल, मझारली (रामपुर), शिमला, जतीर (20) पुत्र मनी लाल, गांव दलाश, तकलेच (रामपुर) की मौत हो गई. हादसे में करुण चौहान (20) पुत्र तारा चंद, गोपालपुर, करतोट (रामपुर) और रमन (22) पुत्र राज पाल, बशोली, तकलेच (रामपुर) घायल हो गए.

घायलों का उपचार सिविल अस्पताल रोहडू में चल रहा है. बता दें कि रात को ही जेसीबी मशीन की सहायता से राहत और बचाव कार्य किया गया. हादसे के कारणों का पता नहीं चला है. पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

Tags: Car accident, Himachal pradesh, Shimla bus accident, Shimla News Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें